प्रदेशाध्यक्ष सहित युकां नेता अंकित मिश्रा ने नर्मदा तट में गरीब बच्चों को भोजन और पाठ्य सामग्री किया वितरण

जबलपुर। अखिल भारतीय कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव एवं देश की लोकप्रिय नेत्री प्रियंका गांधी का आगमन 12 जून को संस्कारधानी जबलपुर में होने जा रहा है। जिसका आगाज़ उनके द्वारा जीवनदायिनी माँ नर्मदा के दर्शन एवं पूजन से होना है।
प्रियंका गाँधी के आगमन से पूर्व युवक कांग्रेस नेता अंकित मिश्रा द्वारा प्रदेश युवक कांग्रेस के अध्यक्ष डॉ. विक्रांत भूरिया एवं जबलपुर युवा कांग्रेस प्रभारी अखिलेश यादव की उपस्थिति में नर्मदा तट के आस पास अपना जीवनयापन कर रहे अति गरीब वर्ग के बच्चों को भोजन, नोटबुक एवं पेन वितरित किया गया।
साथ ही माँ नर्मदा से प्रियंका गांधी के जबलपुर आगमन को सफल बनाने एवं उन्हें माँ नर्मदा का प्रेम एवं आशीर्वाद प्राप्त हो, ऐसी कामना माँ नर्मदा से की गयी।
इस दौरान जतिन राज, गोलू यादव, सक्षम यादव, भानु सिंह चौहान, जुम्मन सेन, रिंकू बुदलानी, रघु तिवारी, आयुष मिश्रा, अमित सोनकर, प्रतीक गौतम, रितेश सिंह, साहिल ठाकुर, आशीष वर्मा, समीर एवं बड़ी संख्या में युवा कांग्रेस के कार्यकर्त्ता मौजूद रहे।

 

Next Post

मनरेगा के तहत चल रहे नाला विस्तारीकरण के कार्य में कम मजदूरी राशि मिलने पर मजदूरों ने जतायी आपत्ति

शहपुरा(डिण्डौरी)। जनपद पंचायत शहपुरा अंतर्गत ग्राम पंचायत करौंदी में मनरेगा के तहत जोखहा नाला में नाला विस्तारीकरण का कार्य गांव के मजदूरों के द्वारा कराया जा रहा है। यहां भीषण गर्मी में मजदूर मेहनत कर नाला विस्तारीकरण का काम कर रहे हैं। मजदूरों का कहना है कि हमें शासन के […]