मानसून ने मध्य प्रदेश में किया प्रवेश, 5 – 6 दिनों तक हो सकती है भारी बारिश

भोपाल। प्रदेश के जिले मंडला, बालाघाट सहित शहडोल संभाग के कुछ क्षेत्रों में मानसून ने दस्तक दे दी है।
अगले 24 घंटे से 48 घंटे में मानसून आगे बढ़ने का अनुमान है।
प्रदेश में आगामी 5 – 6 दिनों तक भारी बारिश हो सकती है।
अरब सागर से लगातार नमी मिल रही है। जिसके चलते मध्य प्रदेश के अधिकतर जिलों में रुक–रुककर बारिश का सिलसिला जारी है।
मौसम वैज्ञानियों के अनुसार पूरे प्रदेश में बादल छाए हुए हैं। वातावरण में काफी नमी मौजूद है। इस वजह से अधिकतर जिलों में वर्षा होने के आसार हैं।
उधर पिछले 24 घंटों के दौरान सुबह साढ़े आठ बजे तक इंदौर में 67.4, भोपाल में 47.6, दतिया में 43.2, उज्जैन में 32.6, नर्मदापुरम में 32, धार में 30.2, रायसेन में 23.8, सिवनी में 20.6, मंडला में 18.2, पचमढ़ी में 15.6, छिंदवाड़ा में 13.6, खरगोन में 9.6, सागर में 9, सीधी में 8.6, ग्वालियर में 8, शिवपुरी में 7, खंडवा में 7, गुना में 6.8, खजुराहो में 6, रतलाम में 5, जबलपुर में 5, नरसिंहपुर में 4, नौगांव में 3, दमोह में 2, रीवा में 1.4, बैतूल में 1.2, सतना में 0.8 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गयी।
मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार मानसून आगे बढ़ने लगा है।
शुक्रवार को मानसून छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में प्रवेश भी कर चुका था। शनिवार को मानसून ने पूर्वी मध्य प्रदेश से प्रवेश कर लिया है।
उधर वर्तमान में चक्रवात तूफान उत्तर प्रदेश के ऊपर हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात के रूप में बना हुआ है। उधर ओडिशा और उससे लगे ओडिशा कोस्ट पर भी हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बना हुआ है।
वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक डॉ. अशफाक हुसैन ने बताया कि वर्तमान में अरब सागर के अलावा बंगाल की खाड़ी से भी नमी मिल रही है। इस वजह से शनिवार को भी प्रदेश के अधिकतर जिलों में वर्षा होने की संभावना है |

 

Next Post

4 साल की मासूम से दुष्कर्म के आरोपी को आजीवन कारावास की सजा

बुरहानपुर। चार साल की मासूम से दुष्कर्म के आरोपी खकनार थाना क्षेत्र निवासी गोविंद पिता नवल सिंह को विशेष न्यायाधीश पाक्सो एक्ट सूर्य प्रकाश शर्मा के न्यायालय ने आजीवन कारावास की सजा सुनायी है। विशेष लोक अभियोजक रामलाल रंधावे ने बताया कि दुष्कर्मी को अब शेष जीवन जेल में बिताना […]