शहपुरा(डिंडोरी)। जनपद पंचायत शहपुरा अंतर्गत ग्राम पंचायत बरगांव में श्रीमद्भागवत कथा के आयोजन का श्रीगणेश ग्राम बरगांव में भव्य शोभायात्रा निकाल कर की गयी।
शोभायात्रा के बाद कलश स्थापना किया गया।
भागवत कथा का वचन पं. सुशील तिवारी, बरगांव के द्वारा किया जायेगा।
योगदा ध्यान मंडली के अध्यक्ष इंजी. नरेंद्र साहू ने जानकारी में बताया की पुरुषोत्तम मास के अवसर पर योगदा ध्यान मंडली बरगांव के तत्वाधान में 27 दिवसीय श्रीमद्भागवत का आयोजन किया जा रहा है। जिसमे श्रीमद् भागवत कथा का संपूर्ण वाचन, संस्कृत व हिंदी में किया जायेगा। पूरे जिले में यह पहली ऐसी भागवत कथा होगी जो कि पूरे एक माह चलेगी।
कथा का समय सुबह 8:30 से 11:30 बजे तक व शाम के समय 3 बजे से 6 बजे तक किया जायेगा।
योगदा ध्यान मंडली के द्वारा कथा श्रवण कर अपने आप को धन्य कर ज्ञान गंगा में डुबकी लगाने के लिये सादर आग्रह किया गया।