प्रियंका वाड्रा राजनीतिक सभ्यता बनाए रखने की जिम्मेदारी प्रधानमंत्री की होती है – प्रियंका गाँधी वाड्रा

ग्वालियर। जनआक्रोश रैली में प्रियंका गाँधी वाड्रा ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि राजनीतिक सभ्यता बनाये रखने की जिम्मेदारी प्रधानमंत्री की होती है। लेकिन प्रधानमंत्री ने पिछले दिनों सभी योग्य व संघर्ष करने वाले सभी विपक्ष के नेताओं को चोर बोल डाला। वरिष्ठ नेता, पार्टियों के नेता जिनका आदर है, उनका अपमान कर दिया।
दो महीनों से मणिपुर जल रहा है, महिलाओं के साथ अत्याचार हो रहा है। लेकिन प्रधानमंत्री इस मुद्दे पर चुप है। लेकिन जब 77 दिन बाद बोले तो मणिपुर हिंसा पर कम, विपक्ष की सरकार वाले प्रदेशों की घटनाओं पर बात की।
प्रियंका गाँधी वाड्रा ने कहा कि यदि कांग्रेस सरकार बनेगी तो प्रदेश के कर्मचारियों को पुरानी पेंशन स्कीम, महिलाओं को पांच सौ रुपये में सिलेण्डर देने एवं सौ यूनिट बिजली फ्री में देने की गारंटी देती है। उन्होंने कहा कि हमारी जहां जहां सरकारें हैं वहां जो गारंटी दी। वह निभाई जा रही हैंं। चाहे कर्नाटक में, चाहे हिमाचल या राजस्थान में देखें, जो वायदे किये वे निभाये जा रहे हैं। इन सभी प्रदेशों में पुरानी पेंशन स्कीम लागू हैं। जब आप सरकार नौकरी लेने जाते तो उसमें जीवन भर की सुरक्षा होती है। बहनों के खाते में 15 सौ रुपए डाले जायेगे। गैस सिलेंडर 500 रुपए में दिलाया जायेगा। 100 यूनिट बिजली माफ होगी। कर्ज माफी का काम पूरा करेगी। मध्यप्रदेश में प्रचंड बदलाव की लहर है। प्रचंड बहुमत से कांग्रेस को जिताइये और मजबूत सरकार बनाइये, जो गिरायी न जा सके। दिव्यांगों की पेंशन बढ़ाई जायेगी।
कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गाँधी वाड्रा ने कहा कि प्रदेश में पैसों से खरीदी सरकार है। ऐसे में प्रदेश में लूट व घोआले तो होंगे ही। मैं ग्वालियर आ रही थी तो कई साथियों ने मुझे मुद्दे भेजे। कौन कौन से मुद्दे ग्वालियर व मध्यप्रदेश में महत्वपूर्ण है। जब मुद्दों को पढ़ रही थी। तो लगा कि ज्यादातर नकारात्मक बाते हैं। तो मन में आया कि आज हमारी राजनीति आरोप प्रत्यारोप में फंस गयी है। इससे बढ़कर भी कुछ बात कर सकते हैं।
प्रियंका ने कहा कि भारतीय कांग्रेस की नींव स्वतंत्रता आंदोलन से डली थी। वो सत्य की लड़ाई है। हमारी राजनीति की पूरी नींव उसी सत्य में है। हम नेताओं में सभ्यता, सरलता व सादगी ढूंढते हैं। आरोप प्रत्यारोप, एक दूसरे की बुराई करते हैं। जनता के असली मुद्दे डूब जाते हैं। आजकल शोहरत, अहंकार की राजनीति चलती है। आजकल भोकाल की राजनीति है। बीच में जनता की समस्याये और देश का सत्य डूब रहा है।
इस दौरान नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह ने अप्रत्‍यक्ष रूप से सिंधिया पर हमला बोलते हुए कहा कहा कि लक्ष्मीबाई ने संघर्ष करते हुए इसी जमीन पर अंतिम सांस ली थी। ग्वालियर के महाराजा के आग्रह पर आयी थी। यदि ग्वालियर का खानदान साथ दे देता तो देश पहले ही आजाद हो जाता है। विकास कांग्रेस बनायी। आज अपनी संपत्ति बचाने के लिये वही व्यक्ति ने कांग्रेस से गद्दारी कर सरकार गिराने का काम किया। तीस हजार करोड़ की जमीनें है। मध्यप्रदेश सरकार की संपत्तियां एक परिवार ने हड़प ली है। जहां जहां भाजपा के लोगों ने जमीनों का हड़पी हैं। शिवराज सिंह कुर्सी पकड़ मुख्यमंत्री हैं। मुआवजा देने का काम शिवराज कर रही है। करोड़ों रुपये एक परिवार के पास जा रहे हैं। यह वीर भूमि अन्याय के खिलाफ लड़ती है।
आमसभा में छिंदवाड़ा सांसद नकुल नाथ ने कहा मध्यप्रदेश भष्ट्राचार का गढ़ बन गया है। व्यापम घोटाले की आग बुझी नहीं है। व्याम 2 घोटाला शुरू हो गया। पटवारी भर्ती शुरू हो गया। मध्यप्रदेश घोटाले का गढ़ बन गया। भाजपा ने युवाओं का भविष्य अंधेरे में कर दिया |

 

Next Post

भारी बारिश से नदी-नाले उफान पर, जनजीवन हुआ अस्‍त-व्‍यस्‍त

सीहोर। जिले के इछावर क्षेत्र में गुरुवार-शुक्रवार की दरमियान हुई तेज बारिश कई गांवों के लिये आफत बनकर बरसी। झमाझम बरसात का आलम यह रहा कि चार घंटे के भीतर पांच इंच तक पानी बरस गया। इसके चलते 15 से ज्यादा गांव जलमग्न हो गये, जिससे लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त […]