तेंदूखेड़ा के पौड़ी जलाशय फूटने से दो गांव डूबे

दमोह। जिले के तेंदूखेड़ा विकासखंड में मंगलवार सुबह करीब 5 बजे को जलाशय फूट गया। कुछ ही देर में पौड़ी और जेतगढ़ गांव डूब गये। यहां घरों की छत तक पानी पहुंच गया तथा खेत में फसल पूरी तरह बर्बाद हो गयी।
खतरे की आशंका को देखते हुए कलेक्टर मयंक अग्रवाल ने दोनों गांव को आधी रात को ही खाली करा लिया था। ग्रामीणों को आनन-फानन में सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया।
जिला मुख्यालय से करीब 55 किलोमीटर दूर जलाशय से सोमवार रात करीब 8 बजे पानी रिस रहा था। इसकी सूचना ग्रामीणों ने अधिकारियों को दी थी।
तेंदूखेड़ा तहसीलदार मोनिका वाघमारे ने इसकी जानकारी जल संसाधन विभाग को दी। विभाग के अधिकारियों के साथ तारादेही थाना थाना प्रभारी श्याम बेन मौके पर पहुंचे। कर्मचारियों की मदद से रिसाव वाले हिस्से को बंद करने का प्रयास किया गया, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसकी जानकारी रात तुरंत कलेक्टर को दी गयी।
इसके बाद कलेक्टर ने गांव खाली करने के निर्देश दे दिये।
इस जलाशय का निर्माण करीब 30 साल पहले करवाया गया था। इसका पानी कई गांवों में नहरों के माध्यम से सिंचाई के लिये जाता है।
इस दौरान पुलिस, प्रशासन और एसडीआरएफ की टीम मौके पर मौजूद रही।

 

Next Post

20 वर्ष की उम्र में संन्यास लेकर डेढ़ लाख गायों की पालनहार बनीं साध्वी कपिला

इंदौर। गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा (राजस्थान) स्थित गोशाला की प्रमुख साध्वी कपिला गोपाल सरस्वती दीदी बुधवार 26 जुलाई को इंदौर आगमन होगा। साध्वी कपिला गोपाल सरस्वती कम्प्यूटर इंजीनियरिंग में बीटेक करने के बाद अच्छे वेतन वाली नौकरी छोड़कर महज 20 वर्ष की आयु में सन्यास लेकर गोसेवा के महायज्ञ में जुटी […]