नरसिंहपुर। स्टेशनगंज थाना क्षेत्र में पुलिस कर्मियों की कार दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। कार को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।
सड़क हादसे में सिंहपुर चौकी के प्रभारी सहित चार पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गये। उन्हें जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद जबलपुर रेफर किया गया है।
सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस अधीक्षक अमित कुमार पहुँचे।
घटना की वजह अज्ञात वाहन से टक्कर होना बताया जा रहा है।
हादसे में सिंहपुर चौकी प्रभारी यादवेंद्र मरावी, सहा. उपनिरीक्षक अनिल तेकाम, आरक्षक विजय धुर्वे एवं दुलीचंद उप्रेलिया गंभीर रूप से घायल हो गये।
घटनास्थल पर घायल पड़े पुलिस कर्मियों को लोगों ने उठवाया और पुलिस को सूचित किया। जिसके बाद उन्हें जिला अस्पताल लाया गया। जहां से प्राथमिक इलाज के बाद जबलपुर के निजी अस्पताल रेफर किया गया हैं।
दुर्घटना में कार का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।