ढीमरखेड़ा थाना क्षेत्र में “मैं हूँ अभिमन्यु” अभियान के तहत चलाया जा रहा जागरूकता अभियान

कटनी। पुलिस मुख्यालय (महिला सुरक्षा शाखा) के निर्देशानुसार 1 अगस्त से 15 अगस्त तक चलने वाले जागरूकता अभियान “मै हूँ अभिमन्यु” के अंतर्गत बालिकाओं/महिलाओं के साथ होने वाले अपराधों की रोकथाम एवं महिला सुरक्षा को ध्यान में रखकर विशेषकर पुरुषों को जागरूक करने के लिये विशेष जागरूकता अभियान “मैं हूँ अभिमन्यु” के दूसरे चरण में प्रदेश भर के सभी थाना स्तर पर संचालित किया जा रहा है।
पुलिस अधीक्षक अभिजीत रंजन के निर्देशन एवं अति. पुलिस अधीक्षक मनोज केडिया तथा उप पुलिस अधीक्षक (महिला सुरक्षा शाखा) शालिनी परस्ते के मार्गदर्शन में ढीमरखेड़ा थाना क्षेत्र में अभिमन्यु अभियान के तहत लोगों को जागरूक किया गया।
ढीमरखेड़ा के बस स्टैंड, झिन्ना पिपरिया, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पिपरिया में ढीमरखेड़ा थाना प्रभारी साजिद खान के नेतृत्व में “मै हूँ अभिमन्यु” जागरूकता कार्यक्रम का संचालन किया गया।
जागरूकता अभियान में विशेषकर पुरुष वर्ग को शपथ दिलाकर अभियान के बारे मे जागरुक करते हुए महिला सुरक्षा के बारे मे जानकारी दी गयी। साथ ही सभी को महाभारत के अभिमन्यु की तरह जीवन जीने के लिये प्रेरित किया गया।
इस दौरान सार्वजनिक स्थानों पर पम्पलेट बाटें व चिपकाये गये।
जागरूकता कार्यक्रम के दौरान ढीमरखेड़ा थाने के पुलिस कर्मी मौजूद रहे |

 

Next Post

देवरी के कृषि उपज मंडी परिसर में पांचवा विधानसभा स्तरीय विधायक कप कबड्डी टूर्नामेंट का हुआ शुभारंभ

देवरी(सागर)। परंपरागत कबड्डी जैसी खेल प्रतिभाओं को सहेजने का प्रयास किया जा रहा है ताकि ग्रामीण और शहरी स्तर की प्रतिभाये राष्ट्रीय स्तर पर देवरी क्षेत्र का नाम रोशन करें। यह बात क्षेत्रीय विधायक एवं पूर्व मंत्री हर्ष यादव ने कृषि उपज मंडी परिसर में पांचवा विधानसभा स्तरीय विधायक कप […]