ओम नम: शिवाय की ध्वनि से गूंजा संस्कार भारती पब्लिक स्कूल

कटनी। सावन सोमवार के उपलक्ष्य में संस्कार भारती पब्लिक स्कूल जालपा वार्ड में 21अगस्त को प्रात: 9 बजे से शिवलिंग निर्माण रूद्राभिषेक का आयोजन किया गया।
विद्यालय के छात्रों द्वारा शिवलिंग निर्माण एवं रूद्राभिषेक अनुष्ठान किया गया।
इस दौरान पुरोहितों समूह के द्वारा विधि विधान से मंत्रोच्चारण के साथ पूजन अर्चन कराया गया।
सावन सोमवार और नागपंचमी के अवसर पर विद्यालय के छात्रों ने शिवलिंग निर्माण के साथ ओम नम: शिवाय मंत्र का उच्चारण किया।
जैसे ही छात्रों ने ओम नम:शिवाय मंत्र का जाप प्रारम्भ किया वैसे ही संस्कार भारती पब्लिक स्कूल ओम नम:शिवाय की ध्वनि से गुंजायमान हो गया।
पुरोहित सर्वेश मौर्य और टीम ने विधि विधान से पूजन अर्चन कर रूद्राभिषेक कराया।
विद्यालय संचालक मेहुल अग्रवाल एवं नेहा अग्रवाल रूद्राभिषेक में मुख्य यजमान रहे।
पूजन में हवन के दौरान छात्रों ने सवनकुंड में मंत्रोच्चारण के साथ आहुतियां दी।
विद्यालय के संचालक राजेन्द्र अग्रवाल (राजू) ने बताया कि छात्रों को शिक्षा के साथ धार्मिक संस्कारों भारतीय संस्कृति से जोडने के प्रयास के रूप में यह आयोजन किया गया है। आज के दौर में छात्र शिक्षा और अध्ययन कार्य तक सीमित न रहे उन्हें भारतीय संस्कृति और धर्म की शिक्षा भी जरूरी है।
विद्यालय में आयोजित इस आयोजन में विद्यार्थियों के साथ स्कूल के स्टाफ ने भी शिवलिंग निर्माण व अनुष्ठान में हवन किया।
इस मौके पर संस्कार भारती पब्लिक स्कूल के प्राचार्य भगवत प्रसाद तिवारी सहित संदीप दुबे, जुबेर अहमद, अभिलाषा श्रीवास्तव, शुभम गुप्ता, शिखा बैर्जी, दीपिका खरे, सोनम सोनी, शिवानी शर्मा, जमुना नागोत्रा, दीपिका भागवानी, अंजली परौहा, रीना सरकार, नेहा गुप्ता, आयुषी मोर्या, रूचिका, मोनिका अग्रवाल, शशांक तिवारी, अंजना रावत, यशु श्रीवास्तव, सीमा बागमरे, प्रतिक्षा तिवारी, लक्ष्मी गुप्ता, दीपक त्रिपाठी, अक्षत सोनी, नेहा वर्मा, जीगी खटीक, प्रियंका सोनी, सुनीता गोविल मौजूद रहे।

 

 

 

Next Post

नवनियुक्त शिक्षकों को मुख्यमंत्री शिवराज ने सौपे नियुक्ति पत्र, प्रधानमंत्री मोदी वर्चुअली जुड़े कार्यक्रम में

भोपाल। नवनियुक्त शिक्षकों का प्रशिक्षण-सह-उन्मुखीकरण कार्यक्रम भेल स्थित सीएम राइज शासकीय महात्मा गांधी उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय में संपन्न हुआ। सत्र 2023-24 में नवनियुक्त 5580 शिक्षकों को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान नियुक्ति पत्र सौपें। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी कार्यक्रम में वर्चुअली जुड़े। मुख्यमंत्री नवनियुक्त शिक्षकों को उनके प्रशिक्षण कार्यक्रम […]