उत्तरप्रदेश के चार विधायकों ने सप्ताह भर किया कटनी विधानसभा क्षेत्रो का दौरा

कटनी। भारतीय जनता पार्टी इस बार जिले की चारों विधानसभा में अपना परचम लहरायेगी। यह बात आज जिला भाजपा कार्यालय में उत्तरप्रदेश के विधायक मूलचंद निरंजन ने कहीं।
उत्तर प्रदेश से आये चारो विधायको का भाजपा जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष दीपक सोनी टण्डन ने आत्मीय स्वागत किया तथा उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट किया।
इस दौरान मीडिया से चर्चा करते हुए विधायक मूलचंद निरंजन ने बताया कि केंद्रीय नेतृत्व के निर्देश पर उत्तर प्रदेश के भाजपा विधायक कटनी जिले में प्रवास पर पहुंचे। विधायकों को जिले के चारों विधानसभा सीटों का माहौल देखने और प्रत्याशी की स्थिति का आकलन करने के लिये भेजा गया था। विधायकों ने चारों विधानसभा क्षेत्र में रहकर जनता से चर्चा कर आने वाले चुनाव में भाजपा की स्थिति की जानकारी ली।
विधायक मूलचंद निरंजन ने कहा कि बड़वारा विधानसभा क्षेत्र की जिम्मेदारी उन्हें मिली थी। उन्होंने बताया की प्रवास के दौरान उन्होंने बड़वारा विधानसभा क्षेत्र का सर्वे किया। जनता से मुलाकात कर चर्चा की और पार्टी पदाधिकारियों से संवाद किया। एक सप्ताह तक क्षेत्र में रहने के बाद वे इस नतीजे पर पहुंचे हैं कि क्षेत्र में भाजपा की स्थित बेहतरीन है। लोगों को भारतीय जनता पार्टी सरकार पर पूर्ण विश्वास है। यहां योजनाओं का लाभ हर जरूरतमंद को मिल रहा है। जनता भाजपा को जीत दिलाने के लिये संकल्पित हैं।
भाजपा जिला अध्यक्ष दीपक सोनी टंडन ने बताया कि उत्तर प्रदेश से माधोगढ़ विधायक मूलचंद सिंह निरंजन के अलावा धनौरा विधायक राजीव कुमार, विधायक विकास गुप्ता, विधायक हरिप्रकाश वर्मा भी जिले में आये है। सभी ने विधानसभा क्षेत्र का सर्वे किया। विधायकों ने सर्वे के बाद बताया कि जिले की चारों विधानसभा सीटों पर भाजपा का विजयी होना तय है।
इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष दीपक सोनी, उपाध्यक्ष सुरेश राय, जिला मीडिया प्रभारी आशुतोष शुक्ला, मयंक गुप्ता, अरशद मंसूरी, उदयराज सिंह आदि उपस्थित रहे।

 

Next Post

शहपुरा जिला बनाने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने निकाली भव्य कावड़ यात्रा

शहपुरा(डिंडोरी)। सावन के अंतिम सोमवार को माँ नर्मदा तट मालपुर से ग्राम करौंदी तक ग्रामीणों के द्वारा भव्य कावड़ यात्रा निकाली गयी। यात्रा भारी संख्या में कांवड़िये शामिल रहे। शहपुरा को जिला बनाओ की मांग को लेकर कांवड़ियों ने कांवड़ यात्रा निकालते हुये पैदल चलकर भगवान शिव का जलाभिषेक किया। […]