मंडला। जिले की बिछिया विधानसभा में पिछले 17 अगस्त को भारतीय जनता पार्टी ने बिछिया विधानसभा का प्रत्याशी डॉ. विजय आनंद मरावी को घोषित किया है। उस दिन से लगातार दिन रात क्षेत्र में भ्रमण कर जनसंपर्क कर रहे डॉ. विजय आनंद मरावी क्षेत्रीय समाज, जनता जनार्दन एवं भारतीय जनता पार्टी के निष्ठावान कार्यकर्ताओं से मिल रहे।
इस दौरान भाजपा प्रत्याशी डॉ. विजय आनंद मरावी नक्सल प्रभावित क्षेत्र मनोरी, हर्राटोला, बांदरवाडी, भीमडोंगरी, मंगली, मुरकुटा क्षेत्र में जनसंपर्क किया। बिछिया विधानसभा के सभी जनता जनार्दन और कार्यकर्ता से मिलने पर उनमें भारी उत्साह और समर्थन देखा जा रहा है।
वही, कार्यकर्ताओं का कहना है कि इस बार 2023 में बिछिया विधानसभा में एक ऐतिहासिक बहुमतों से जीत दर्ज होगी और प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी।