जन्मदिन के मौके पर बहन, भांजी एवं बेटे के साथ बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार ने किया महाकाल के दर्शन

उज्जैन। फ़िल्म अभिनेता अक्षय कुमार अपने जन्मदिन के मौके पर उज्जैन के श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे। उनके साथ बेटे आरव, बहन अलका हीरानंदानी और भांजी सिमर ने भी महाकाल के दर्शन किये।
अक्षय कुमार के परिवार ने शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात दो बजे नंदी हॉल में बैठकर ध्यान लगाया। वे भस्म आरती में भी शामिल हुये।
बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने अपनी आने वाली फ़िल्म ‘मिशन रानीगंज’ की सफलता के लिये भी प्रार्थना की।
वही, भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन भी भस्म आरती में शामिल हुये।
इससे पहले अक्षय कुमार फिल्म ओएमजी-2 की शूटिंग के लिये अक्टूबर 2021 में उज्जैन आये थे। फिल्म की शूटिंग उज्जैन में एक हफ्ते तक चली थी।
भस्म आरती में अक्षय कुमार और उनके बेटे आरव परंपरागत वेशभूषा में नजर आय।
अक्षय ने धोती – सोला तो आरव ने सफेद कुर्ता पायजामा पहना हुआ था।
नंदी हॉल में बैठकर सभी ने भगवान शिव का जाप किया।
पुजारी पं.आशीष शर्मा के माध्यम से महाकाल को जल अर्पित किया।
पं. आशीष शर्मा ने बताया कि अक्षय कुमार ने भगवान महाकाल को लेकर कई जानकारी ली। अपने जन्मदिन पर अक्षय ने कहा कि जन्मदिन पर इससे बड़ा तोहफा क्या हो सकता है कि साक्षात भगवान महाकाल के दर्शन मिल जाये।
अक्षय कुमार ने मीडिया से चर्चा में कहा कि हमारा देश बढ़ता रहे और बाबा का आशीर्वाद बना रहे।
महाकाल के दर्शन के लिये आये क्रिकेटर शिखर धवन ने कहा कि भगवान का धन्यवाद कि उन्होंने हमें यहां बुलाया। शिखर धवन से वर्ल्ड कप को लेकर सवाल किया गया तो अक्षय कुमार ने मजाकिया अंदाज में कहा कि ये छोटी-छोटी चीजें हैं। यूं ही जीत जायेगे। बाबा महाकाल से तो तरक्की मांगी जाती है और देश खूब तरक्की करे, जय महाकाल।

 

Next Post

दो बसों में जबरदस्त भिड़ंत में दोनों ड्राइवर सहित दस यात्री घायल

खरगोन। सेंधवा नेशनल हाईवे पर स्थित आरटीओ बेरियर पर आज सुबह दो यात्री बसों की आमने सामने की भिड़ंत में 10 से ज्यादा यात्री घायल हुए है। घायलों को एंबुलेंस की मदद से जुलवानिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है। जानकारी के अनुसार […]