कटनी। कांग्रेस के युवा नेता रौनक खंडेलवाल को कांग्रेस का कार्यवाहक जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया।
रौनक खंडेलवाल ने पूर्व में पार्टी द्वारा दिये गये अनेक पदों में रहकर उत्कर्ष कार्य कर पार्टी में अपनी एक अलग पहचान बनायी है। उनका नाम हमेशा ही गैर विवादित नेता के रूप में में जाना गया है।
वर्ष 2005 में एक सामान्य कार्यकर्ता के रूप में काँग्रेस में शामिल होकर रौनक खंडेलवाल ने निरंतर पार्टी को मजबूत करने का कार्य किया।
छात्र संगठन से लेकर युवा काँग्रेस के प्रदेश पदाधिकारी भी बने एवं वर्तमान में मध्यप्रदेश कांग्रेस के सदस्य कांग्रेस उद्योग एवं व्यापार प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष भी हैं।
रौनक खंडेलवाल विभिन्न समाजसेवी एवं धार्मिक संस्थाओं से जुड़े हुए हैं एवं उद्योग जगत में भी उन्होंने अपनी एक अलग पहचान बनायी है।
रौनक खंडेलवाल ने अपनी नियुक्ति को लेकर बताया की कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ के आदेशानुसार कटनी कांग्रेस कमेटी प्रभारी रमेश चौधरी तथा सह प्रभारी महेश गुलवानी की अनुशंसा एवं कटनी कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष विक्रम खंपरिया की सहमति से उन्हें कटनी कांग्रेस कमेटी शहर का कार्यवाहक अध्यक्ष नियुक्त किया गया। जिसके लिये पार्टी के अन्य शीर्ष नेतृत्व का भी रौनक ने आभार व्यक्त किया।
युवा नेता रौनक खंडेलवाल की नियुक्ति से कटनी के तमाम कांग्रेस जनों में हर्ष व्याप्त है। उनकी नियुक्ति को लेकर मप्र कांग्रेस कमेटी के महामंत्री प्रियदर्शन गौड़
जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण के अध्यक्ष करण सिंह चौहान, पूर्व विधायक सुनील मिश्रा, पूर्व महापौर विजेंद्र मिश्रा एवं श्रीमती राजकुमारी जैन, जिला कांग्रेस कमेटी शहर के पूर्व अध्यक्ष मिथलेश जैन एवं श्याम शर्मा पूर्व ग्रामीण अध्य्क्ष विजय पटेल एवं गुमान सिंह, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मनु दीक्षित, कांग्रेस महापौर प्रत्याशी एवं शहर कांग्रेस प्रवक्ता श्रेहा खंडेलवाल, नगर निगम नेता प्रतिपक्ष रागिनी मनोज गुप्ता एवं समस्त सम्माननीय पार्षद जन शिक्षा एवं शिक्षक कांग्रेस प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष रामनरेश त्रिपाठी, मप्र कांग्रेस उपभोक्ता प्रकोष्ठ अध्यक्ष हरीशंकर शुक्ला, वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुभाष जैन, राकेश जैन एवं मोहन बत्रा, जिला इंटक परिषद अध्यक्ष बृजमोहन तिवारी, कार्यकारी अध्यक्ष राजा जगवानी, राजीव गांधी ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कमल पांडे, इंदिरा गांधी ब्लॉक अध्यक्ष आनंद पटेल, मुड़वारा ब्लॉक अध्यक्ष हाजी गुलाम जाफर, माधवनगर ब्लॉक अध्यक्ष ईश्वर बहरानी, सेवादल अध्यक्ष पंकज गौतम, युवा कांग्रेस अध्यक्ष अंशु मिश्रा, राहुल पटेरिया, जिला शहर महिला कांग्रेस अध्यक्ष रजनी वर्मा, जिला एनएसयूआई अध्यक्ष शुभम् मिश्रा, श्वेता कटारे, झम्मटमल ठारवानी, गिरधारी लाल, स्वर्णकार प्रशांत जैसवाल, कोषाध्यक्ष प्रेम बत्रा, गोविंद सचदेवा, शिवकुमार, ज़ालिम यादव, अब्दुल कादिर, मुन्ना भाई, देवीदास तुलस्यानी, रजनी सोनी, रश्मि अग्रवाल, एड. भूपेश जायसवाल, एड. अमित शुक्ला, ललित लल्लू सोनी, देवीदीन गुप्ता, अजय जैसवानी, संजय सिंघ, गोरा राहुल होतवानी, अंकित सिंघानिया, आकाश तिवारी, दीपक गुमास्ता, अमित कटारे, आदित्य पलटा, अतुल चौहान, अमर जादवानी, सुरेंद्र सिंह राणा, आकाश ताम्रकार, मुकेश छत्तनी, रितेश बांगर, रवि भाटिया, इमरान खान, श्याम पाहुजा, राजमणि तिवारी, विनोद डेंगर, जीतू गुप्ता, सुधीर पटेल, संतोष सेन, जयरामदास गुरनानी, विनोद छिरोलिया, ओमप्रकाश कुशवाहा, जॉर्ज डेविड, संदीप यादव, कपिल रजक, सुखवीर सिंह गरचा, अशोक लालजी त्रिपाठी, शेखर भारद्वाज, श्वेता कटारे, जितेंद्र बड़गैयां, राकेश विश्वकर्मा, रमेश अहिरवार, कमलेश सेन, अहमद कुरैशी, मंगल सिंह, शकील सैयद, मीतेश खन्ना, पंकज सोनी एवं समस्त कांग्रेस जनों ने शुभकामनाएं प्रेषित की।