रायसेन। नरापुरा स्थित किला मार्ग के गेट नंबर 2 पर एक तेंदुआ मृत अवस्था में देखा गया।
जिसकी सूचना क्षेत्रीय लोगो ने वन विभाग को दी।
मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने जांच की।
तेंदुए की उम्र लगभग डेढ़ साल बतायी गयी। उसके शरीर पर कई चोटों के निशान मिले हैं। उसके सिर से खून बह रहा था। पेट में चोट के निशान पाये गये।
वन विभाग की टीम ने मौके पर पंचनामा बनाया।
फिलहाल तेंदुए की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हुई है। वन विभाग की टीम जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार वार्ड 1 में रहने वाले कई लोगों ने तेंदुए को सुबह 11 बजे किला मार्ग के गेट क्रमांक 2 के पास झाड़ियां में देखा। तेंदुए ने काफी देर तक कोई हरकत नहीं की। इसके बाद वन विभाग की टीम को बुलाया गया। क्षेत्रीय लोग मृत तेंदुए को झाड़ियों में से उठाकर सीढ़ी पर लाये।
दो दिन पहले यह तेंदुआ लोगों को दिखायी दिया था।
वन विभाग के अनुविभागीय अधिकारी सुधीर पटले का कहना है कि दो तेंदुओं में लड़ाई हुई होगी, जिससे इस तेंदुए के शरीर पर चोटों के निशान पाये गये हैं। तेंदुओं को पोस्टमार्टम के लिये भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पायेगी।