कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा में हजारों की संख्या में किसान हुये शामिल

DR. SUMIT SENDRAM

इंदौर। कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा की शुरुआत आज भानपुर से हुई।
जन आक्रोश यात्रा को लेकर लोगों में भारी उत्साह नजर आया।
भानपुरा की सड़कों पर जन सैलाब उमड़ पड़ा।
यात्रा के नेतृत्वकर्ता पूर्व कैबिनेट मंत्री व विधायक जीतू पटवारी ने यात्रा प्रारंभ होने के पहले जगत जननी माँ दूधाखेड़ी माता जी की पूजा अर्चना कर प्रदेश में खुशहाली की कामना की।
इसके पूर्व जीतू पटवारी ने शहीद किसान अभिषेक पाटीदार के स्मारक पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कहा कि किसानों की आय दोगुनी करने का वादा करने वाली शिवराज सरकार मंदसौर में किसानों के शहादत को भूल चुकी है, लेकिन किसान अब तक सरकार के अत्याचार को नहीं भूल पाये हैं। किसानों की लागत दोगुनी और आय आधी हो गयी है। फिर भी शिवराज सरकार किसानों पर ध्यान नहीं दे रही है।
जीतू पटवारी ने सरकार से मांग की है कि वह अतिवृष्टि के कारण नष्ट हुई फसलों के लिये किसानों को उचित मुआवजा दे, किसानों को फसलों का उचित मूल्य दे। पूर्व केबिनेट मंत्री जीतू पटवारी ने कहा कि यदि सरकार किसानों की जायज मांगों को स्वीकार नहीं करेगी तो उसे आंदोलन के लिये तैयार रहना चाहिये। भानपुरा के बाद गरोठ विधानसभा के लिये निकली जन आक्रोश यात्रा को रास्ते में आने वाले छोटे-छोटे गांवों में भी व्यापक जनसमर्थन मिला।
गरोठ पहुंच कर रैली के रूप में तब्दील हुई यात्रा में उपस्थित विशाल जन समुदाय को संबोधित करते हुए जीतू पटवारी ने कहा कि शिवराज सरकार महिलाओं के खाते में 1000 रूपये देगी और दूसरे तरीकों से उसे वसूल भी कर लेगी। जैसे 1100 रुपये में गैस की टंकी, 3000 रुपये बिजली का बिल, मीठा तेल 110 रुपये, राशन 15000 का हो जायेगा। खेती किसानी की लागत 3 गुना हो जायेगी। 1000 खाते में डालने के बदले महंगायी 10 गुना कर दी है। लाडली बहना से शिवराज सरकार 1000 रुपये में वोट खरीदना चाहती है, जनता से अपील है कि इस बार कांग्रेस की सरकार बनाये। उन्होंने कहा कि मुझे जनता पर पूरा विश्वास है कि जनता इस बार डेढ़ सौ से अधिक सीटों के साथ कांग्रेस की सरकार बनायेगी।
इस दौरान जन समुदाय को जीतू पटवारी के अलावा विधायक दिलीप गुर्जर, विधायक महेश परमार, परशुराम सिसोदिया, श्यामलाल जोकचंद आदि ने भी संबोधित किया।

 

Next Post

मुख्यमंत्री शिवराज ने किया आदिगुरु शंकराचार्य की 108 फीट की प्रतिमा का अनावरण

खंडवा। ओंकारेश्वर में ओंकार पर्वत पर स्थापित आदिगुरु शंकराचार्य की प्रतिमा का अनावरण किया गया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने स्वामी अवधेशानंद गिरी और अन्य संतों की मौजूदगी में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच इसका अनावरण किया। संत और मुख्यमंत्री अस्थायी एलिवेटर से 75 फीट ऊपर पहुंचे। पूजा के बाद प्रतिमा […]