मुख्यमंत्री शिवराज ने लिया कार्यकर्त्ता महाकुंभ की तैयारियों का जायजा, बोले- विरोधी सोच नहीं पायेगे होगी ऐसी जीत

भोपाल। राजधानी के जंबूरी मैदान में भाजपा का कार्यकर्ता सम्मेलन 25 सितंबर को आयोजित किया जायेगा।
मुख्यमंत्री शिवराज ने शुक्रवार को जंबूरी मैदान पहुंचकर यहां चल रही महाकुंभ की तैयारियां देखीं। प्रदेश के हर जिले से मंडल स्तर तक के लाखों कार्यकर्ता जंबूरी मैदान पहुचेंगे।
जंबूरी मैदान में भाजपा के महाकुंभ की तैयारियों से संबंधित बैठक में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि इस बार विधानसभा चुनाव में भाजपा की अप्रत्याशित जीत होगी। विरोधी सोच भी नहीं पायेगे हमारी ऐसी जीत होगी। उन्होंने कहा कि इस बार के चुनाव में अब तक का सबसे बड़ा जनादेश भाजपा को मिलेगा। मैं दिन भर जनता के बीच रहता हूँ। उन्हीं के बीच खाता हूँ, घूमता हूँ। मैं बता सकता हूँ कि इस बार पार्टी की अप्रत्याशित जीत होगी। लोगों के चेहरे के भाव देख कर मैं ये बात कह सकता हूँ। इस दौरान पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, संगठन मंत्री हितानंद शर्मा एवं अन्य नेता भी मौजूद थे।
आगामी 25 सितंबर को पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में भोपाल में भाजपा कार्यकर्ताओं का विशाल महाकुंभ का आयोजन हो रहा है, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।
कार्यकर्त्ता महाकुंभ में भाजपा ने 10 लाख कार्यकर्ताओं को जुटाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिये विधायक, सांसद, जिला अध्यक्ष और सभी अन्य नेताओं को टारगेट दिया गया है।
कार्यकर्ता महाकुंभ में प्रत्येक जिले के हर एक मंडल से भाजपा के कार्यकर्ताओं को लेकर आना है।
कार्यकर्ता महाकुंभ की सामग्री प्रत्येक मण्डल में भिजवायी गयी है। विभिन्न समितियों का गठन कर कार्यकर्ताओं को कार्यभार सौंपा गया है।
कार्यकर्त्ता महाकुंभ में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस भी अलर्ट है। बताया जा रहा है कि दो आईजी, पांच डीआईजी और करीब तीन हजार जवान भोपाल में सुरक्षा व्यवस्था को संभालेंगे।

 

Next Post

नो कार डे पर जज, कलेक्टर सहित आम जनता ने नहीं किया चार पहिया वाहन का इस्तेमाल

इंदौर। प्रदेश की मिनी मुंबई इंदौर ने आज मिसाल कायम कर दी। ट्रैफिक से परेशान इंदौर ने आज नो कार डे मनाया। शहर के अधिकांश प्रमुख लोग सड़कों पर पैदल या पब्लिक ट्रांसपोर्ट का उपयोग करते दिखे। वही, आम जनता ने भी इस अभियान को भरपूर समर्थन दिया और लोग […]