नरसिंहपुर। इस वर्ष मटर का उत्पादन बहुत ही अच्छा हुआ है।
बाजार में आवक को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा स्थानीय मंडी में ही किसानों के उत्पाद को क्रय करने के प्रयास किये जा रहे हैं। कलेक्टर ऋजु बाफ़ना के निर्देशन में उप संचालक कृषि उमेश कटहेरे ने गोटेगांव कृषि उपज मंडी का भ्रमण किया।
भ्रमण के दौरान मंडी सचिव उत्तम नादोनिया को निर्देशित किया गया कि मंडी में व्यापरियों, किसानों एवं अधिकारियों के साथ बैठक का आयोजन कर विधिवत तत्काल चालू की जाये।
इस संबंध में उप संचालक मंडी से भी चर्चा की, उन्होंने भी गोटेगांव कृषि उपज मंडी मे भी तत्काल मटर खरीदने की सहमति व्यक्त की। साथ ही उन्होंने किसानों से आग्रह किया कि वे क्षेत्रीय मंडी में ही अपने उत्पाद को बेचें। वर्तमान मे निकट जिले में मटर की अधिक आवक होने से जाम जैसी स्थिति निर्मित होने से बचें।