मामूली कहासुनी पर तवा-पत्थर से हमला, रांझी एवं विजयनगर क्षेत्र का मामला

जबलपुर। रांझी व विजय नगर थानांतर्गत गुरुवार रात मामूली विवादों पर विवाद और मारपीट की घटनाये हो गयी।
रांझी पुलिस ने बताया कि बड़ा पत्थर निवासी लवली कोल उर्फ शिवा पर रंजिश के चलते चंदन कोल ने मारपीट कर तवा से हमला कर दिया। लवली की आवाज सुनकर प्रीति और जिया बीच-बचाव करने पहुंचे, तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से भाग निकला।
विजय नगर पुलिस के अनुसार ग्राम दिनारी खमरिया निवासी अतुल कुमार लोधी रात में अपने घर जा रहा था। रास्ते में उसे पप्पू पटेल, विजय पटेल और रामेश्वर लोधी ने रोका और अपशब्द कहने लगे। अतुल ने विरोध किया, तो तीनों ने उससे मारपीट की और पत्थर से हमला कर दिया। दोनों मामलों में पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है।

 

Next Post

मैया अभियान का सफल एक वर्ष हुआ पूरा, नर्मदा नदी सहित अन्य नदियों की साफ सफाई के लिये निरंतर जारी है मैया अभियान

डिंडोरी। कलेक्टर विकास मिश्रा के मार्गदर्शन में आज मैया अभियान का सफल एक वर्ष पूरा हुआ। मैया अभियान में सभी ने सहर्ष अपनी सहभागिता निभाई। प्रत्येक रविवार कलेक्टर विकास मिश्रा की उपस्थिति में माँ नर्मदा नदी के तटों की साफ सफाई की गई। कलेक्टर के निर्देशन में नर्मदा नदी के […]