रेल मजदूर संघ का विशाल महिला सम्मेलन संपन्न

जबलपुर। महिला सशक्तीकरण के क्षेत्र में प्रमुखता के साथ महिला सुरक्षा एवं जागरुकता के उद्देश्य को लेकर वेस्ट सेन्ट्रल रेलवे मजदूर संघ के द्वारा प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी डब्ल्यूसीआरएमएस मंडल कार्यालय में विशाल महिला सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में फूलकी व चाट का सलपाहार एवं प्रतियोगिता रखी गयी। जिसकी सभी महिला ओं ने भूरी-भूरी प्रशंसा की।
इस अवसर पर सम्मेलन का शुभारंभ करते हुये मंडल अध्यक्ष एसएन शुक्ला व मंडल सचिव डीपी अग्रवाल ने महिलाओं की विश्वव्यापी महिला सशक्तीकरण अभियान पर सभी महिलाओं को कहा कि महिला सशक्तिकरण में सही राष्ट्र की उन्नति व प्रगति में नई उंचाईयों पर पहुंच सकता है ऐसा कोई क्षेत्र वर्तमान में अछूता नहीं है। जहां महिलाएं अपनी सकिय भागीदारी नहीं कर रही है बस जरूरत है आत्मस्वाभिमान की संयुक्त महामंत्री ने उद्बोधन में व्यक्त किया कि विश्व में महिलाओं का योगदान सराहनीय है ऐतिहासिक काल से ही अनेक विदुषी प्रशासनिक कुशल एवं मेधावी महिलाएं अपने गौरवशाली कृतित्वों को स्वर्णाक्षरों में दर्ज कराती आई एनएफआईआर डब्ल्यूसीआरएमएस में महिला कर्मचारियों के लिये अनेको कार्य कराये है 735 दिन चाइल्ड केयर लीव की सुविधा मेटरनिटी लीव की सुविधा उनकी देखरेख के लिये पैटेनीटी लीव की सुविधा रनिंग रूम में पृथक व्यवस्था रेस्ट आउस में पृथक कमरा, महिलाचैंजिंग रूम, आदि अनेको सौगाते दिलाई है और उनके हक के लिये संघ लगातार संघर्षरत है। कार्यक्रम में सविता त्रिपाठी दुर्गा तिवारी, बीना सिंह, कमला, श्यामकला श्रीवास्तव, रिनी, योगिता स्वाति राजपूत श्रीमति निशा माल्या राखी जाटव, सिया पचौरी, अर्चना यादव, खुशबू साहू, रोशनी, अंजली शिखा सरला, अनिता आरती रैकवाल, पूजा विस्ट, ज्योति समेत लगभग 400 महिला कर्मचारियों की उपस्थिति उल्लेखनीय रही एवं संघ पदाधिकारी सर्वश्री रोशन सिंह यादव, आर.ए.सिंह, हर्ष वर्मा, डीएन यादव, जेपी मीना ओपी चौकसे, अवधेश तिवारी, जयराम, संदीप श्रोती. अनिल चौबे एस. आर. बाउरी संतोष त्रिवेणी, बॉबी धौलपुरी, आदि उपस्थित रहे।

Next Post

मातृ शक्ति का सम्मान हमारी संस्कृति का हिस्सा :- राकेश सिंह

जबलपुर। हमारे देश में मातृ शक्ति का सम्मान संस्कृति का हिस्सा है और आदि काल से यह परंपरा चली आ रही है, यह बात साँसद श्री राकेश सिंह ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर भाजपा महिला मोर्चा द्वारा आयोजित महिला सम्मान कार्यक्रम में पार्टी कार्यालय रानीताल में कही। महिला मोर्चा के […]