विजय दिवस पर शौर्य स्मारक पहुंचे मुख्यमंत्री ने बलिदानियों को किया नमन

भोपाल। आज हमारा पूरा देश विजय दिवस मना रहा हैं।
वर्ष 1971 की जंग में आज ही के दिन भारत ने पाकिस्तानी सेना को आत्मसमर्पण करने पर मजबूर कर दिया था।
विजय दिवस के अवसर पर सूबे के मुखिया डॉ. मोहन यादव ने राजधानी के अरेरा हिल्स पर स्थित शौर्य स्मारक पहुंचकर देश के वीर बलिदानी सपूतों को श्रद्धांजलि दी।
उन्होंने लास्ट पोस्ट धुन के साथ शौर्य स्तंभ पर पुष्प चक्र अर्पित कर अमर बलिदानियों को नमन किया एवं उनके शौर्य, अदम्य साहस और बलिदान का स्मरण किया। इस दौरान हरसूद विधायक एवं पूर्व मंत्री कुंवर विजय शाह मौजूद रहे।
इस दौरान मीडिया से बातचीत में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि आज भारत के गौरव का दिन है। आज के दिन भारतीय सेना ने पाकिस्तान को दो हिस्सों में बांट दिया था और बांग्लादेश अस्तित्व में आया था। यह एक तरह से पराक्रम की पराकाष्ठा थी। सेना के तीनों अंगों ने आज पराक्रम दिखाया था। हमारी सेना ने पाकिस्तान की 93 हजार सैनिकों को बंधक बनाते हुए उनके मंसूबों को ध्वस्त कर दिया था। हमें हमारी सेना पर गर्व है।

 

Next Post

पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज ने हाईकोर्ट को लिखा पत्र, एबीव्हीपी कार्यकर्ताओं के लिये मांगी माफी

भोपाल। मध्यप्रदेश पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश रवि मलिमथ को पत्र लिखकर एबीवीपी के दो पदाधिकारियों के लिए माफी मांगी है। दोनों पदाधिकारियों को बिना पूछे जज की कार ले जाने के मामले में गिरफ्तार किया गया था। बता दें कि अखिल […]