कोहरे से ढका शहर, सड़क पर लाइट जलाकर रेंगते रेंगते चलते रहे वाहन

दमोह। लगातार गिरते तापमान के चलते ठंड अपना असर दिखा रही है।
रविवार सुबह दमोह शहर कोहरे की सफेद चादर से ढक गई। कोहरे के कारण दृश्यता न के बराबर रही।
दिसंबर का महीना समाप्त होने वाला है और इसके साथ ही ठंड का प्रकोप भी लगातार बढ़ता जा रहा है।
दमोह शहर रविवार की सुबह कोहरे की सफेद चादर से ढकी रही।
आलम यह रहा कि सड़क पर चलने वाले वाहन दिखाई ही नहीं दे रहे थे। वाहन चालक लाइट जलाकर चल रहे थे। कोहरे के कारण दृश्यता न के बराबर रही। काफी नजदीक आने के बाद ही पता चलता था कि सामने वाहन है। इस कारण सड़कों पर वाहन रेंग-रेंग कर चलते रहे।
लगातार रात का तापमान गिरता ही जा रहा है। इसी के चलते इस ठंड के मौसम में पहली बार इतना घना कोहरा छाया हुआ था। सुबह 10 बजे तक कोहरा चारों ओर छाया रहा। इसके बाद धूप निकलने के साथ ही कोहरा दूर हुआ और लोग बाजार की ओर निकले।
आने वाले दिनों में तापमान में गिरावट की संभावना भी व्यक्त की जा रही है।
दमोह जबलपुर स्टेट हाईवे और दमोह सागर स्टेट हाईवे पर आलम यह था कि कोहरे के कारण भारी वाहन और यात्री बसें भी नहीं दिखाई दे रही थीं। इसी तरह छोटे वाहनों का भी यही हाल था।

 

Next Post

रजाई में लिपटा मिला महिला का जला शव, जांच में जुटी गई पुलिस

दमोह। जिले के नरसिंहगढ़ चौकी के पास मजार के पास अज्ञात महिला का रजाई में लिपटा जला हुआ शव मिला है। शव करीब दस दिन पुराना बताया जा रहा है। जिले के देहात थाना क्षेत्र की नरसिंहगढ़ चौकी के पास मजार के पास अज्ञात महिला का रजाई में लिपटा जला […]