विधायक चेतन कश्‍यप के निर्णय पर बोली उमा भारती, बोली कि वेतन वापिस करने के बजाय राशि अभावग्रस्त लड़कियों की शिक्षा पर करे खर्च

भोपाल। भाजपा विधायक चेतन कश्‍यप के विधायक का वेतन नहीं लेने के फैसले पर पूर्व मुख्‍यमंत्री उमा भारती ने एक्‍स हैंडल पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।
उमा भारती ने लिखा है कि हाल ही में मंत्री बने तथा रतलाम के एक संपन्न जैन व्यवसायी चेतन कश्यप ने अपनी संपत्ति 296 करोड़ घोषित की है। अभी कुछ दिनों पहले मध्यप्रदेश के अखबारों में उनकी तारीफ लिखी थी कि वो अपना विधायक का वेतन नहीं लेते जो कि साल भर का करीब 12 लाख होता है। 296 करोड़ वाला व्यक्ति अगर सरकार के 12 लाख छोड़ देता है तो इसमें कौनसी बड़ी बात है?
उन्‍होंने कहा कि चेतन कश्यप सरकार को वेतन वापिस करने के बजाय वह राशि अभावग्रस्त लड़कियों की शिक्षा पर खर्च करें। हमें यह याद रखना पड़ेगा कि सभी विधायक बड़े व्यवसायी नहीं होते और ना वो राजनीति से अपना व्यवसाय बढ़ाते हैं।
उमा भारती ने यह भी लिखा कि एक बार सांसद वरुण गांधी ने कहा था कि सांसदों को तनखा एवं पेंशन नहीं लेना चाहिए। वरुण गांधी ऐसा कर सकते हैंं, क्‍योंकि वो हजारों करोड़ की पैतृक संपत्ति के मालिक हैं। अपना सर्वस्व त्यागकर राजनीति के माध्यम से जनसेवा करने वाले जनप्रतिनिधियों को हर तरह की सहूलियत सरकार से मिलनी चाहिए।

 

Next Post

मुख्यमंत्री आवास खाली करने से पूर्व श‍िवराज ने कहा-पता बदल रहा है, लेकिन आपके भैया व मामा के दरवाजे हमेशा आपके लिए खुले रहेंगे

भोपाल। मुख्‍यमंत्री श‍िवराज सिंह चौहान मुख्यमंत्री आवास खाली कर दिया हैं। पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मुख्यमंत्री आवास छोड़कर बी8 74 बंगले में शिफ्ट हो गए। बंगला खाली वक्त उन्होंने कहा कि मैं आज मुख्यमंत्री निवास से विदा ले रहा हूं, यह निवास के साथ-साथ मेरी कर्मस्थली भी रहा है। […]