पति की गोली मारकर महिला ने की हत्‍या, जेठ भी घायल, आरोपी महिला ने थाने में किया समर्पण

उज्जैन। जिले के बड़नगर के पास इंगोरिया में सोमवार सुबह एक सनसनीखेज वारदात से सनसनी मच गई।
पारिवारिक विवाद के चलते एक महिला ने अपने पति और जेठ पर ही कट्टे से फायर कर दिया। इससे पति की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं जेठ को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
गोलीकांड के बाद महिला ने
इंगोरिया थाने में पहुँच कर सरेंडर कर दिया।
पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।
इंगोरिया पुलिस के अनुसार महिला का खेत, जमीन को लेकर उसके पति एवं जेठ से विवाद हुआ। इसके बाद उसने घर में रखी देशी कट्टे से दोनों पर फायर कर दिए। इससे महिला के पति की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं जेठ घायल हो गया है।
वारदात के बाद महिला ने कट्टे सहित थाने पर सरेंडर कर दिया।
पुलिस ने हथियार जब्त कर महिला को हिरासत में ले लिया है। फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है। अन्य कारणों का भी पता लगाया जा रहा है। जेठ गंभीर घायल बताया जा रहा है। जिसे इंगोरिया पुलिस इलाज के लिए उज्‍जैन लेकर रवाना हो गई है।

 

Next Post

इंडियन बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में शामिल हुआ मंगलायतन विश्वविद्यालय

जबलपुर। मंगलायतन विश्वविद्यालय जबलपुर ने इंडियन बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में एक दुर्लभ सम्मान हासिल किया है। “इंडियन बुक ऑफ रिकॉर्ड्स” ने गर्व से मंगलायतन विश्वविद्यालय, जबलपुर को “भारतीय विश्व रिकॉर्ड” से सम्मानित किया है, जिसका शीर्षक है.. “वसुधैय कुटुंबकम – विविधता में एकता”। इस सम्मान के लिए विश्वविद्यालय के कर्मचारी […]