डिंडोरी। शहपुरा विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम करौंदी में जल जीवन मिशन के तहत पानी टंकी निर्माण कार्य का पूजन-अर्चन के पश्चात ठेकेदार के द्वारा शुभारंभ कर दिया गया है।
आपको बता दें कि करौंदी में जल जीवन मिशन के तहत 1 लाख 75 हजार लीटर की क्षमता वाले पानी टंकी का निर्माण किया जाना है। जिससे ग्राम करौंदी व संजय नगर के लगभग 2200 की आबादी को पीने योग्य शुद्ध पेयजल मिलेगा। यहां हर घर में पानी पहुंचाने की शासन की योजना है।
पानी टंकी निर्माण कार्य शुभारंभ के दौरान जनपद सदस्य प्रतिनिधि भीमशंकर साहू, जनपद पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष टेकेश्वर साहू, उपसरपंच टीकाराम साहू, पंच संतोषी बनवासी व फगुनिया बनवासी, ग्रामीण पवन साहू, मनोज साहू पंडा, केशव साहू पुन्ना, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा मंडल अध्यक्ष विजय साहू, शारदा नामदेव, पीएचई उपयंत्री गगन कुमरे सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

