इंदौर में होने वाले टी-20 मैच के टिकट की कालाबाजारी में क्राइम ब्रांच ने सात आरोपियों को किया गिरफ्तार

इंदौर। भारत-अफगानिस्तान के बीच 14 जनवरी को इंदौर के होलकर स्टेडियम में होने वाले टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच के टिकट की कालाबाजारी का मामला प्रकाश में आया है। कालाबाजारी करने वाले सात आरोपियों को क्राइम ब्रांच ने धर दबोचा हैं। इनके कब्जे से मैच के 86 टिकट भी जब्त किये गए हैं।
आरोपियों में रवि गुप्ता निवासी विजय नगर इंदौर, आयुष सहाय निवासी भोपाल, हुसैन खान, फारुक खान दोनों निवासी आजाद नगर इंदौर, पारस, सुनील धाकड़, बबलू धाकड़ तीनों निवासी नीमच हैं।
इंदौर की क्राइम ब्रांच को सूचना मिली थी कि चोइथराम मंडी क्षेत्र में कुछ लोग क्रिकेट मैच के टिकट की कालाबाजारी करने के लिए आ रहे हैं।
क्राइम ब्रांच टीम ने घेराबंदी कर आरोपियों को पकड़ा और उनकी तलाशी ली तो उनके कब्जे से 86 टिकट जब्त हुए।

 

Next Post

भाजपा ने अयोध्या को राजनीति का अखाड़ा बना दिया - दिग्विजय सिंह

भोपाल। भाजपा द्वारा कांग्रेस पर सनातन और राम विरोधी होने के आरोप लगाने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने पलटवार करते हुए कहा कि अयोध्या का मतलब है जो युद्ध से विमुख हो, परंतु नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा ने हिंदू वोट लेने की धुन में अयोध्या […]