भोपाल – लखनऊ हवाई सेवा 31 मार्च से प्रारम्भ, चार वर्षो के बाद जुड़ेगा कनेक्शन

DR. SUMIT SENDRAM

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ तक हवाई कनेक्शन चार वर्षो बाद फिर से बहाल हो रहा है।
इंडिगो ने इस रूट पर सीधी उड़ान शुरू करने का निर्णय लिया है।
कंपनी ने 31 मार्च से प्रस्तावित उड़ान का शेड्यूल जारी कर दिया गया है।
गर्मी के मौसम में बेंगलुरु एवं दिल्ली तक एयर कनेक्टिविटी बढ़ेगी। पुणे उड़ान भी प्रारंभ होने की संभावना है।
इंडिगो ने भोपाल – लखनऊ उड़ान सप्ताह में पांच दिन संचालित करने का निर्णय लिया है। 31 मार्च से शुरू हो रही उड़ान रविवार, सोमवार, बुधवार, गुरुवार एवं शुक्रवार को संचालित होगी। कंपनी ने इसकी बुकिंग भी प्रारंभ कर दी है। प्रारंभिक किराया करीब पांच हजार रुपये होगा। स्पॉट फेयर इससे अधिक हो सकता है।
बता दे कि इंडिगो ने चार साल पहले भी लखनऊ उड़ान शुरू की थी लेकिन एक दिन बाद ही उड़ान बंद कर दी गई। यात्रियों की मांग को देखते हुए इस रूट पर फिर से उड़ान प्रारंभ की जा रही है।
लखनऊ उड़ान प्रारंभ होने से भोपाल से अयोध्या जाने वालों को भी सुविधा होगी। लखनऊ से अयोध्या तक सड़क मार्ग से करीब ढाई घंटे लगते हैं। राम मंदिर बनने के बाद श्रद्धालु अयोध्या तक सीधी उड़ान शुरू करने की मांग भी कर रहे हैं।

 

Next Post

केमतानी फाउंडेशन के द्वारा केन्द्रीय जेल में श्रीमद् भागवत कथा का समापन, अंतिम दिन भजनों पर जमकर झूमे कैदी

जबलपुर। केन्द्रीय जेल में पिछले सात दिनों से भक्तिरस की धारा बह रही है। जाने अनजाने में किए गए अपराधों के लिए सजा काट रहे करीब 2800 बंदी श्रीमद् भागवत कथा का पाठ सुन रहे हैं। आमतौर पर जहां जेल का नाम सुनते ही लोगों के पसीने छूट जाते है, […]