शासन ने राजस्व वसूली के लिए 15 मार्च तक दी डेडलाइन, 22 करोड़ का लक्ष्य पूरा करने अफसरों के फूल रहे हाथ-पांव

सीधी। चालू वित्तीय वर्ष मे सरकार का खजाना भरने आला अफसरों के हाथ-पाव फूल गए।
आर्थिक संकट से जूझ रही सरकार ने राजस्व वसूली के लिए अफसरों को समय सीमा निर्धारित की है।
शासन ने राजस्व विभाग को 22 करोड़ रुपए राजस्व वसूली का लक्ष्य दिया।
जिले के आला अफसरों ने 11 माह मे मात्र 1 करोड़ की वसूली की है।एक सप्ताह पहले राजस्व विभाग की समीक्षा के दौरान शासन ने अफसरों को फील्ड मे फंसे 21करोड़ राजस्व वसूलने 15 मार्च तक डेडलाइन दी है।
सीधी जिले को 22 करोड़ राजस्व वसूली का लक्ष्य निर्धारित किया गया था, लेकिन अफसरो ने अभी तक सिर्फ एक करोड़ वसूली कर सके हैं। शेष 21 करोड़ रुपए राजस्व की वसूली 19 दिन मे करना होगा।
शेष वसूली मे राजस्व विभाग के आला अधिकारियों को पसीना छूट रहा है। 21करोड़ रुपए अभी शासन के खजाने में जमा कराना शेष रह गया है।
समीक्षा बैठक के बाद कलेक्टर ने तहसीलदारों को बकाया वसूली के निर्देश दिए है।
गौरतलब है कि सबसे कम वसूली वाले जिलो की लिस्ट मे सीधी सबसे ऊपर अपना नाम दर्ज कराने में कामयाब हुआ है। वही, श्योपुर, दमोह, पन्ना, अनूपपुर भी राजस्व वसूली कम करने मे शामिल हुआ है।

 

Next Post

चुरहट स्टेडियम में विकसित भारत संकल्प यात्रा का कार्यक्रम का किया गया आयोजन

सीधी। चुरहट नगर परिषद अंतर्गत स्टेडियम में विकसित भारत संकल्प यात्रा का बृहद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित नगर पंचायत चुरहट के उपाध्यक्ष अजय पाण्डेय द्वारा सर्वप्रथम माँ सरस्वती के प्रतिमा में माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस दौरान सरस्वती […]