अपनी 12 सूत्रीय मांगों को लेकर किसानो के द्वारा कलेक्ट्रेट में किया गया प्रदर्शन

भोपाल। जिले के किसानों ने 12 सूत्रीय मांगों को लेकर मंगलवार को कलेक्ट्रेट में धरना -प्रदर्शन किया।
इससे पूर्व वह ट्रैक्टर और चार पहिया वाहन से कलेक्ट्रेट तक पहुंचे। हालांकि जिले की सीमाओं पर तैनात पुलिस बल ने अधिकांश किसानों को रोक दिया था।
भारतीय किसान संघ के बैनर तले किसानो ने अपनी मांगों को लेकर भोपाल में रैली निकालकर शासन के खिलाफ विरोध जताया।
भारतीय किसान संघ के जिलाध्यक्ष वैद प्रकाश दांगी ने बताया कि शासन ने विधानसभा चुनाव के पहले संकल्प पत्र में किसानों की दो प्रमख मांगे शामिल की थी। इन मांगों को अब तक पूरा नहीं किया गया है। इससे सभी किसानों में असंतुष्ट है सरकार को जल्द से जल्द मांगों को पूरा किया जाना चाहिए।

 

Next Post

मेट्रो के दूसरे चरण का सीएम मोहन यादव ने किया शिलान्यास, 8500 से अधिक नियुक्ति पत्र का भी वितरण

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2024, जन-सहभागिता एवं स्वच्छ सर्वेक्षण-203 की उपलब्धियों को प्रोत्साहन करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य भोपाल के लाल परेड मैदान में राज्यस्तरीय ‘स्वच्छता प्रेरणा समारोह’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल, नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, […]