गर्भ संस्कार महोत्सव रविवार को गायत्री शक्तिपीठ मनमोहन नगर में

जबलपुर। आओ गढ़े संस्कारवान पीढ़ी के तहत गर्भवती महिलाओं को गर्भकाल के दौरान अपने शिशु को बुद्धिमान, संस्कारवान, तेजस्वी एवं ऊर्जावान कैसे बनाना है।
इस दौरान गर्भवती महिलाओं को किस प्रकार से अपने जीवन को व्यतीत करना है ,उन्हें इस दौरान किस प्रकार का भोजन ग्रहण करना है, किस प्रकार के व्यायाम करना है, किस प्रकार का मानसिक चिंतन एवं सोशल मीडिया के उपयोग जैसे विषयों पर संस्कारधानी के ख्यातिलब्ध स्त्री रोग विशेषज्ञों द्वारा इसके वैज्ञानिक, आध्यात्मिक एवं मनोवैज्ञानिक स्तर पर चर्चा ही नहीं गर्भवती महिलाओं को आवश्यक सुझाव एवं उनसे संवाद भी किया जाएगा।
अवसर होगा गायत्री शक्तिपीठ मनमोहन नगर पर एक गर्भ संस्कार महोत्सव का, जो कि दिनांक 10 मार्च 2024 को प्रातः 9:00 बजे रखा गया है।
इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद सुमित्रा बाल्मीकि एवं विशिष्ट अतिथि महिला बाल विकास विभाग के कार्यक्रम अधिकारी एमएल मेहरा होंगे।
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के क्रम में इस अभियान को आगे बढ़ाने में सहयोगी महिला चिकित्सकों का सम्मान भी किया जावेगा।
गर्भ संस्कार की प्रांतीय प्रभारी डॉ. अमिता सक्सेना द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि इस महोत्सव में अपने आसपास की सभी गर्भवती महिलाओं को निश्चित रूप से इसमें शामिल करना चाहिए, जिससे की आगे जाकर वह राष्ट्र को एक होनहार और एक अच्छा नागरिक दे सकें।

 

Next Post

महाशिवरात्रि में कचनार सिटी स्थित भगवान शिव के दर्शन के लिए शिव भक्तो की लगी भीड़

जबलपुर। महाशिवरात्रि पर्व पर शहर के विजय नगर के कचनार सिटी में स्थित 76 फुट ऊंची भगवान शिव प्रतिमा के दर्शन के लिए गुरुवार से ही भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। मुख्य पुजारी पं. सुरेंद्र दुबे ने बताया कि महाशिवरात्रि के अवसर पर यहाँ रुद्र अभिषेक व विभिन्न अनुष्ठान किया […]