जल्द उजागर होगा व्यापम टू भ्रष्टाचार- कमलनाथ

प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान और उनके मंत्रीमण्डल के पचमढ़ी में दो दिन चले मंथन पर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने तंज कसा है। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने शहर प्रवास के दौरान मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश की जनता सब जान चुकी है अब कोई मंथन के झांसे में नहीं आएगी। भाजपा की कथनी और करनी के बारे में जनता को बताने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि व्यापंम टू का भ्रष्टाचार जल्द उजागर किया जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार भ्रष्टाचार की सरकार है। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि माफिया दमन अभियान कांग्रेस सरकार ने शुरू किया था जिसका नाम शुद्व का युद्व था। मैं चाहता था कि मप्र की पहचान माफिया-मिलावट से न हो प्रदेश की पहचान विश्वास से हो। VO 2-सवाल करते हुए कहा कि आज प्रदेश में निवेश क्यों नहीं आ रहा है जब मैंने निवेशकों को बुलाया तो उनका कहना था कि मध्यप्रदेश में बगैर कुछ दिए लिए काम ही नहीं होता है। भाजपा के रोजगार शहर दिवस मनाए जाने पर भी पूर्व मुख्यमंत्री ने तंज कसते हुए कहा कि भाजपा इसकी आड़ में पैसा खर्च करेगी और जनता को मूर्ख बनाएगी। भाजपा के पास पैसों की कमी नहीं है लेकिन फिर भी बीजेपी के नेता नाटक कर रहे हैं, मंथन से कुछ नहीं होगा, भाजपा सिर्फ इवेंट वाली राजनीति कर रही है।
पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि उत्तरप्रदेश सहित अन्य विधानसभा चुनावों में कांग्रेस को हार मिली है। उनका कहना था कि उत्तरप्रदेश में हमारा संगठन नहीं था लेकिन उत्तराखंड सहित अन्य राज्यों में क्यों हारे इसका चिंतन किया जा रहा है। संगठन को मजबूत करने के लिए कोशिश जारी है।
भाजपा नाम बदलकर योजनाएं संचालित कर रही है सिर्फ कागजों में योजनाएं चल रही है। इंदिरा आवास योजना कांग्रेस की देन है जिसे भाजपा ने प्रधानमंत्री आवास योजना कर दिया है। बाबजूद लोगों को इसका लाभ नहीं मिल रहा है। नाम बदलकर योजनाएं चल रही हैं। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने दावा किया कि प्रदेश में हर वर्ग परेशान हैं नौजवान किसान छोटे व्यापारी से लेकर आम आदमी तक महंगाई से परेशान है प्रदेश की आर्थिक गतिविधियां ठप पड़ी हुई हैं नौजवानों का भविष्य अंधेरे में हैं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह केवल घोषणाओं मीडिया बाजी और शोमैनशिप की राजनीति कर रहे हैं कमलनाथ ने प्रदेश सरकार के बजट का जिक्र करते हुए कहा कि से यह जनता को गुमराह करने वाला बजट है शिवराज सरकार पुलिस प्रशासन और पैसा के लिए ही काम कर रहे हैं उन्होंने आरोप लगाया कि मध्य प्रदेश का कृषि सेक्टर बर्बाद किया जा रहा है|

Next Post

धूमधाम से मनाया गया कर्मा जयंती महोत्सव

पिसंहारी मढ़िया के बस स्टैंड में भामाशाह साहू समाज समिति के तत्वधान में भक्त शिरोमणि कर्मा जयंती समारोह बड़ी ही धूमधाम के साथ मनाया गया इस कार्यक्रम में आयोजन समिति के आयोजक अर्जुन साहू भाजपा मंडल अध्यक्ष राहुल साहू के नेतृत्व में साहू समाज के वरिष्ठ समाजसेवी और बुजुर्गों सहित […]