नामांकन सभा में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने भाजपा पर साधा निशाना

मंडला। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिघार आज कांग्रेस प्रत्याशी ओमकार सिंह मरकाम की नामांकन सभा में शामिल होने मंडला पहुँचे।
इस दौरान कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने सभा को संबोधित करते हुए भाजपा प्रत्याशी फग्गन सिंह कुलस्ते व प्रधानमंत्री सहित भाजपा नेताओं पर जमकर निशाना साधा। साथ ही कहा भाजपा व मोदी ने देश की जन्ता से वादा किया था कि आपके खाते में 15 लाख आएंगे और देश के दो करोड़ युवाओं रोजगार देने की बात कही थी, लेकिन आज तक किसी को कुछ नही मिला। भाजपा ने अपने फायदे के लिए देश की कंपनियों में छापे डलवाए और उन्ही कंपनियों से भाजपा ने चंदा ले लिया। भाजपा ने बांड के नाम पर बहुत बड़ा खेल खेला है।

 

Next Post

नगर निगम में अव्यवस्था और गंदगी देख नाराज हुए निगमायुक्त, अधीक्षक को कारण बताओ नोटिस जारी करने के दिए निर्देश

इंदौर। शहर को साफ-सुधरा रखने का दावा करने वाले नगर निगम के मुख्यालय में ही सफाई व्यवस्था की धज्जियां उड़ रही हैं। निगमायुक्त शिवम वर्मा ने मुख्यालय स्थित अलग-अलग विभागों का दौरा किया तो वे यह देखकर आश्चर्यचकित रह गए कि कर्मचारी-अधिकारी लापरवाही के आलम में गंदगी के बीच बैठकर […]