अभया पाण्डेय का सुयश, सीबीएसई बोर्ड की 12वीं की परीक्षा में गणित संकाय में प्राप्त किये 93.6 प्रतिशत अंक

मण्डला। सीबीएसई बोर्ड 12वीं की परीक्षा में केंद्रीय विद्यालय मण्डला की गणित संकाय की छात्रा अभया पाण्डेय ने 93.6 अंक प्राप्त केंद्रीय विद्यालय मंडला के साथ अपने माता पिता का नाम रोशन किया हैं।
अभया ने इस उपलब्धि का श्रेय अपनी मेहनत के साथ साथ विद्यालय स्टाफ और माता पिता को दिया है।
अभया हाई स्कूल बिझिंया के प्राचार्य मुकेश पाण्डेय एवं उत्कृष्ट विद्यालय मण्डला की माध्यमिक शिक्षक रंजना पाण्डेय की सुपुत्री है।
अभया के पिता मुकेश पाण्डेय ने बताया कि बेटी अभया का लक्ष्य आईएएस बनने का है।
अभया की इस उपलब्धि पर सभी शुभचिंतकों ने बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की है।

 

Next Post

सीबीएसई बोर्ड की 12वीं कक्षा के परिणाम में नित्या का सुयश

मंडला। सोमवार को सीबीएसई बोर्ड के कक्षा 12वीं के परीक्षा परिणाम घोषित किए गए, जिसमे केंद्रीय विद्यालय मंडला से वाणिज्य संकाय की छात्रा नित्या श्रीवास्तव ने 96.6 प्रतिशत अंकों के साथ परीक्षा उत्तीर्ण करने में सफलता प्राप्त की हैं। मेधावी छात्रा नित्या श्रीवास्तव को अपने संकाय के छह विषयों में […]