आईटीआई प्रवेश में महिलाओं को 30 प्रतिशत आरक्षण दें – कलेक्टर

सिंगरौली। कलेक्टर चन्द्रशेखर शुक्ला के अध्यक्षता में आईटीआई के विभिन्न ट्रेडों में प्रवेश सत्र 2024 प्रवेश दिलाये जाने के संबंध में बैठक के प्रारंभ प्राचार्य आईटीआई के द्वारा बताया गया कि जिला सिंगरौली संचालित शासकीय आईटीआई सिंगरौली बरगवां, देवसर, सरई, चितरंगी सहित प्रवेश सत्र 2024 के प्रवेश के लिए कुल 600 सीटे निर्धारित की गई है तथा महिलाओं के लिए 30 प्रतिशत का आरक्षण निर्धारित किया गया है।
जानकारी पश्चात कलेक्टर ने उपस्थित विभाग प्रमुखों को निर्देशित किया कि जिले के सभी शासकीय आईटीआई में शतप्रतिशत प्रवेश हो, जिसके लिए अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार किया जाये। जिसमें पंचायत सचिवों, ग्राम रोजगार सहायको, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के माध्यम से भी क्षेत्र में व्यापक प्रचार-प्रसार करें।

 

Next Post

थाने व कार्यालयों के सामने से बेखौफ होकर निकल रहे ओवरलोड वाहन, तेज रफ्तार से दौड़ रहे रेत व गिट्टी से भरे बिना नंबर के डंपर

सीधी। शहर में बिना नंबर प्लेट के वाहन सडकों पर तेज गति से दौड़ते हुए देखे जा रहे हैं। ऐसे वाहन कंडम होने के साथ ही आबादी वाले मार्गो से अंधी रफ्तार से गुजरते है, जिससे हादसे का अंदेशा बना रहता है। लेकिन पुलिस-प्रशासन के अफसर नियमों की अनदेखी करने […]