खरगोन में हुई हिंसा को लेकर कांग्रेस के नेता दिग्विजय सिंह द्वारा किए गए झूठे ट्वीट से सियासत गरमा गई है उसके विरोध में भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने शिवम तिवारी के नेतृत्व में मालवीय चौक पर कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह का पुतला फूंका और उन पर धार्मिक उन्माद फैलाने के आरोप लगाए भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं का कहना है कि मध्य प्रदेश शांति का टापू है लिहाजा ऐसे ट्वीट करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा
भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के नेता दिग्विजय सिंह पर दंगा भड़काने का आरोप लगाया और उनके ट्वीट की निंदा की।