हितकारिणी महिला महाविद्यालय में छात्राओं के लिये आत्म निर्भर विषय पर कार्यशाला का किया गया आयोजन

जबलपुर। हितकारिणी महिला महाविद्यालय में स्नातक प्रथम वर्ष की छात्राओं के लिये आत्म निर्भर विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया।
कार्यशाला में मुख्य अतिथि मध्य प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन जबलपुर के जिला प्रबंधक अखिल शुक्ला एवं रवि तिवारी मुख्य वक्ता के रूप मे उपस्थित रहें।
कार्यशाला की अध्यक्षता हितकारिणी महिला महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. नीलेश पाण्डेय ने की।
कार्यशाला में अखिल शुक्ला ने अपने उद्बोधन में छात्राओं को सरल उदारहण देते हुए बहुत ही सहज तरीके से बताया कि आत्म निर्भर कैसे हो सकते है।
उन्होंने बताया कि ग्रामीणों महिलाओं को किस तरह मिशन स्वावलंबी और आत्मनिर्भर कर रहा है, उनमे किस तरह कौशल विकास किया जा रहा है। स्व सहायता समूहों से महिलाओं को जोड़कर किस तरह शासन उन्हें आजीविका के साधन उपलब्ध करा रहा है, इसके साथ साथ किस तरह शासन के द्वारा उन्हें बड़े स्तर पर अवसर प्रदान किए जा रहे है।
महाविद्यालय द्वारा सामुदायिक जुड़ाव के अंतर्गत मिशन के कार्य वाले ग्रामों में छात्राओं द्वारा बनाए गए प्रोजेक्ट रिपोर्ट पर भी चर्चा की गई।
छात्राओं को पढ़ाई के साथ साथ किस तरह अन्य गतिविधि में अपनी सहभागिता करनी है, जिससे उनके व्यक्तित्व का समग्र विकास हो सके पर जोर दिया।
रवि तिवारी ने छात्राओं को स्वरोजगार से जुड़ने के लिए प्रेरित किया।
इस दौरान डॉ. सुनीता बजाज, डॉ. आरती, डॉ. अंजलि, डॉ. अंशुल मिश्रा एवं फरहाना खान आदि की मौजूदगी रही।

 

Next Post

अंतर्राष्ट्रीय तंबाकू निषेध दिवस पर गायत्री परिवार द्वारा किए गए विविध आयोजन

जबलपुर। अखिल विश्व गायत्री परिवार जबलपुर द्वारा व्यसन मुक्ति रथ के माध्यम से नगर भ्रमण के क्रम में प्रातः जिलहरी घाट में जागरूकता कार्यक्रम कर नशे से बचने पत्रकों का वितरण किया गया। आईटीआई हॉस्टल में पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से युवाओं को नशे से बचने के उपाय संतोष […]