रेत लोड अनियंत्रित हाइवा ने मचाया तांडव, मकान की तोड़ी बाउंड्री, चालक सहित तीन घायल

सीधी। सीधी-टिकरी मार्ग में जमोड़ी थानांतर्गत फिर एक रेत लोड भारी वाहन ने तांडव मचाया।
टिकरी की ओर से रेत लेकर आ रहे हाइवा वाहन क्रमांक एमपी 17 एचएच 4753 के चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए गांधी ग्राम पंचायत के सरपंच मिथिलेश यादव के मकान की बाउंड्री तोड़ते हुए बाउंड्री के अंदर खड़े वाहनों को टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया।
वहीं, बाउंड्री के अंदर खड़े सरपंच के भाई एवं बहू भी टक्कर लगने से घायल हो गए। इसके बाद वाहन चालक वाहन लेकर मौके से भाग रहा था, जिसे करीब एक किमी दूर पीछा कर पकड़ा गया।
हादसे में गांधीग्राम के सरपंच मिथिलेश यादव के भाई जीतेंद्र पिता गौरीशंकर यादव (21) तथा बहू शालू पति शेषमणि यादव (26) टक्कर लगने से घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां जीतेंद्र की हालत गंभीर होने के कारण प्राथमिक उपचार के बार रेफर कर दिया गया।
इधर, हाइवा चालक राजेंद्र यादव वाहन लेकर भागते समय लोगों के पीछा करने पर चलती गाड़ी से कूद गया, जिससे उसके भी चोंटे आई हैं, जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मकान के बाउंड्रीवाल में को तोड़ते हुए स्कार्पियों व बाइक को टक्कर मारने के बाद जब हाइवा चालक भाग रहा था तो बाउंड्री के अंदर बंधा सरपंच का गौवंश हाइवा के बीच में फंस गया। जिसे करीब एक किमी तक वाहन चालक घसीटते हुए ले गया। सरपंच सहित ग्रामीणों ने बाइक से वाहन का पीछा कर घेरते हुए रूकवाया, लेकिन गौवंश की भी मौत हो चुकी थी।
तेज रफ्तार रेत लोड हाइवा की टक्कर से मकान की बाउंड्रीवाल क्षतिग्रस्त होने के साथ ही बाउंड्री के अंदर खड़ी स्कार्पियों के आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं दो बाइक पूरी तरह से चकनाचूर हो गई हैं।

 

Next Post

जिले में मनाया जाएगा 19 जून को विश्व सिकल सेल एनीमिया दिवस

सीधी। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आईजे गुप्ता ने बताया कि 19 जून को विश्व सिकल सेल दिवस के अवसर पर महामहिम उपराष्ट्रपति तथा राज्यपाल महोदय का कार्यक्रम डिंडोरी जिले में आयोजित किया जा रहा है, जिसका लाइव प्रसारण किए जाने के निर्देश शासन द्वारा प्राप्त हुए हैं। इस […]