कुएं में पम्प सुधारने उतरे चार लोगो की मौत, गैस रिसाव के कारण हुआ हादसा

कटनी। जिले के एनकेजे थाना क्षेत्र के जुहली गांव में कुएं में जहरीली गैस के रिसाव से चार युवकों की मौत हो गई।
चारों लोग पंप सुधारने के लिए कुएं में उतरे थे। उतरे ही बेहोश हो गए थे। अचानक साथ के लोगों के बेहोश होने के कारण पांचवा व्यक्ति कुएं अंदर नहीं गया और बाहर निकलकर गांव पहुंचा। गांव पहुंचकर उसने ग्रामीण एवं पुलिस को जानकारी दी।
सूचना मिलते ही एनकेजे पुलिस सहित एसडीएम मौके पर पहुंचे और चारों को कुएं से बाहर निकाला गया। जब तक चारो की मौत हो चुकी थी।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जुहली में कुंए में पंप लगाने उतरे चार लोगों की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया है। साथ ही शोकाकुल परिजनों को मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान मद से चार-चार लाख रुपये की सहायता राशि स्वीकृत की है।
एनकेजे थाना प्रभारी नीरज दुबे ने बताया कि चारों लोगों के बाहर निकाला गया है। जुहली-जुहला गांव के बीच नादन हार में जुहली निवासी संजय दुबे का खेत है। गुरुवार की शाम को खेत के कुएं की मोटर सुधारने के लिए संजय अपने भाई राम दुबे, बेटे निखिल दुबे और गांव के ही दो सगे भाई जग्गी कुशवाहा व पिंटू कुशवाहा को लेकर पहुंचा था। कुएं चारों एक-एक करके उतरे और अंदर जाकर बेहोश होकर गिर गए थे।
इस बीच संजय दुबे भी कुएं में उतर रहे थे। उन्होंने नीचे चारों लोगों को गिरते देखा और उनको भी आधे रास्ते में सांस लेने में तकलीफ हुई तो वे बाहर निकल आए थे। बाहर आकर उन्होंने गांव के लोगों को घटना की जानकारी दी साथ ही एनकेजे पुलिस को भी सूचना दी गई।
उन्होंने आगे बताया कि संजय दुबे के खेत गांव से काफी दूर हैं और बारिश होने के कारण वहां तक पहुंचने का मार्ग खराब होने से परेशानी हो रही थी। अंदर जाने वालों को परेशानी न हो, इसके बचाव के लिए भी सिलेंडर आदि लगाकर लोगों को उतारे थे। रात में प्रकाश की व्यवस्था कराते हुए पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी युवकों को निकाला गया।
एसडीएम के मुताबिक कुएं के अंदर मैथेन गैस के रिसाव हुआ है।

 

Next Post

Find love and relationship with gay singles nearby

Find love and relationship with gay singles nearby Are you seeking love and relationship with gay singles nearby? in that case, you are in fortune! with the aid of the web, there is the perfect individual to fairly share yourself with. there are a number of websites that appeal to […]