भोपाल। राजधानी के पिपलानी थानांतर्गत लगभग तीन माह पूर्व एक किशोरी से दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है।
दुष्कर्म के आरोपियो में जीजा और उसका साला है। दोनों आरोपियों ने पहले किशोरी को अगवा किया और उसे लेकर सलामतपुर के जंगलों में पहुंचे। जहां उसके साथ दोनों दोनों ने बारी – बारी से दुष्कर्म किया। किशोरी किसी तरह से दुष्कर्मियों के चंगुल से निकलकर थाने पहुंची और मामला दर्ज कराया।
जिसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया।
पिपलानी थाना प्रभारी अनुराग लाल ने बताया कि 16 वर्षीय किशोरी पिपलानी में रहती थी। बीती नौ मार्च को किशोरी संदिग्ध परिस्थितियो में अपने घर से लापता हो गई थी। शनिवार को पीड़िता वह अपने परिजनों के साथ थाने पहुंची और पुलिस को बताया कि आरोपी दौलत और उसका जीजा सूरज उसे जबरदस्ती अगवा कर अपने साथ सलामतपुर के जंगलों में ले गया था। जहां दोनों ने उसके साथ लगातार दुष्कर्म किया।
शनिवार को वह किसी तरह से आरोपियों के चंगुल से छूटकर थाने आई है।
पुलिस ने किशोरी की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया। दोनों आरोपी मजूदरी करते हैं। उन्होंने उसे एक स्थान पर रखा था, किशोरी उसे बता नहीं पा रही है। आरोपियों से पूछताछ जारी है।
बता दें कि पिछले चार दिनों में सामूहिक दुष्कर्म का भोपाल में यह दूसरा मामला है, इससे पहले बजरिया में प्रकाश में आया था।