मध्य प्रदेश के सागौन लकड़ी को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाएगी प्रदेश सरकार

DR. SUMIT SENDRAM

भोपाल। प्रदेश की मोहन सरकार अब मध्य प्रदेश के सागौन लकड़ी को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने प्रयास करेगी। इसके लिए मध्य प्रदेश के सागौन की दिल्ली के डिपो में उपलब्धता बढ़ाई जाएगी। उच्च गुणवत्ता के सागौन को मध्य प्रदेश से दिल्ली के डिपो रखा जाएगा, ताकि क्रेता यहां आकर सागौन की अलग-अलग किस्म और उसकी विशेषताओं से अवगत हो सकें।
इस बार दिल्ली डिपो में मध्यप्रदेश की 6.50 करोड़ रुपये की सागौन की इमारती लकड़ी नीलाम की जाएगी। दो सितंबर को सागौन काष्ठ की नीलाम होगी। इसकी सूचना वन विभाग ने जारी की है। तय मूल्य से अधिक जो बोली लगाएगा, उसे यह सागौन काष्ठ दे दी जाएगी।
यह सागौन काष्ठ मध्य प्रदेश के वनों से विदोहन के जरिए लाई गई है। यह 400 घनमीटर सागौन के लट्ठे हैं।
बैतूल जिले में उत्पन्न सागौन की लकड़ी की देशभर में मांग है। यहां के जंगल में कई खूबियों वाली इस प्रजाति के सौ साल पुराने वृक्ष भी मौजूद हैं। यहां का सागौन मध्य प्रदेश की ‘एक जिला एक उत्पाद (ओडीओपी) योजना’ में शामिल है।
तेलीय सागौन की लकड़ी अच्छी गुणवत्ता के चलते पसंद की जाती है।
बता दे कि सागौन में घुन नहीं लगता जिसके चलते इसकी अधिक मांग होती है।
प्राकृतिक रूप से सागौन भारत के मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, केरल, गुजरात, उत्तर प्रदेश, ओडिशा एवं राजस्थान में मुख्य रूप से पाया जाता है।
प्रदेश में सागौन मुख्यत: होशंगाबाद, बैतूल, खंडवा, छिंदवाड़ा, सिवनी, सागर और मंडला में पाया जाता है।
सागौन की लकड़ी की खिलौना उद्योग में भी काफी मांग है।
बुधनी में खिलौना क्लस्टर से स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर बढ़े हैं तो वहीं यहां के लकड़ी के खिलौनों की देशभर में मांग भी बढ़ी है। इसके चलते ही अब देश के अन्य राज्यों ने भी मध्य प्रदेश के सागौन में रुचि दिखाई है।
एक जिला एक उत्पाद (ओडीओपी) में शामिल सागौन को अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के लिए राज्य सरकार लगातार प्रयास कर रही है।

 

Next Post

जबलपुर-हैदराबाद फ्लाइट के टॉयलेट में ब्लास्ट@9 का मिला मैसेज, नागपुर में एमरजेंसी लैंडिंग

जबलपुर। जबलपुर से हैदराबाद के लिए उड़ी इंडिगो की फ्लाइट 6 ई-7308 की नागपुर में एमरजेंसी लैंडिंग करवानी पड़ी। विमान को बम से उड़ाने की धमकी भरा संदेश मिलने के बाद कैप्टन ने विमान की आपात लैंडिंग की। फ्लाइट के टॉयलेट में ब्लास्ट@9 का संदेश लिखा मिला। विमान की क्रू […]