लिलवार पेट्रोल पंप के पास हुआ भीषण सड़क हादसा, पिकअप वाहन बाइक चालक को रौंदा, बाइक चालक की मौत

सीधी। जिले में लगातार सड़क हादसों का दौर जारी है, जहां सीधी जिले के सिहावल जनपद पंचायत क्षेत्र अंतर्गत लिलवार पेट्रोल पंप के पास तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक चालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
वही, मिली जानकारी के अनुसार पिकअप क्रमांक नंबर एमपी 53 जेडबी 2652 है जो की मौके से फरार हो गया है। वही, घटनास्थल पर पुलिस पहुंच गई है और पूरे मामले की जांच कर रही है।
वही, मृतक बाइक चालक का नाम शिवकुमार बंसल पिता कैलाश बंसल निवासी रामपुर बताया जा रहा है।

 

Next Post

सीमेंट से भरे ट्रक ने महिला को कुचला, मौके पर महिला की मौत

सीधी। जिले के अमिलिया थाना अंतर्गत ग्राम डिहुली में 10-11 बजे के दरम्यान मोटरसाइकिल में सवार तीन व्यक्ति अमिलिया से सोनवर्षा बेटी की दवा करवाने जा रहे थे। वहीं, तेज रफ्तार सीमेंट से भरे ट्रक की चपेट में आने से एक महिला की घटनास्थल पर मौत हो गई। हादसे में […]