सीधी। जिले के अमिलिया थाना अंतर्गत ग्राम डिहुली में 10-11 बजे के दरम्यान मोटरसाइकिल में सवार तीन व्यक्ति अमिलिया से सोनवर्षा बेटी की दवा करवाने जा रहे थे। वहीं, तेज रफ्तार सीमेंट से भरे ट्रक की चपेट में आने से एक महिला की घटनास्थल पर मौत हो गई।
हादसे में कल्पना पति सुनील साकेत (28) निवासी कोरौली खुर्द की मौके पर ही मौत हो गई।
हादसे के बाद गुस्साये परिजनों एवं क्षेत्रीयो ने चका जाम कर दिया जिससे यातायात बाधित हो गया।
सूचना मिलते ही अमिलिया थाना प्रभारी राजेश पाण्डेय टीम के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और परिजनों को समझाइश दी गई कि जांच कर कार्यवाही की जायेगी।


