भोपाल। मध्य प्रदेश में मुख्य सचिव की नियुक्ति को लेकर पिछले एक माह से चल रहीं अटकलों पर सोमवार को विराम लग गया।
प्रदेश सरकार ने मुख्य सचिव वीर राणा के सेवानिवृत होने पर 12 साल बाद केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर पदस्थ मध्य प्रदेश के मूल निवासी अनुराग जैन को प्रदेश का 35वां मुख्य सचिव नियुक्त किया है।
इसके पहले प्रदेश के ही आर. परशुराम (मई 2012) को मुख्य सचिव बनाया था। वह प्रधानमंत्री कार्यालय में संयुक्त सचिव रह चुके हैं और वर्तमान में सचिव सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय हैं।
बता दे कि अनुराग जैन को मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की पसंद माना जा रहा है। प्रदेश में नए मुख्य सचिव को लेकर 1989 बैच के अधिकारी अनुराग जैन, मुख्यमंत्री कार्यालय में पदस्थ अपर मुख्य सचिव डॉ. राजेश राजौरा और अपर मुख्य सचिव गृह एसएन मिश्रा के नाम चर्चा में थे।