महाराष्ट्र से सटे हिस्सों में भूकंप का कंपन, भैंसदेही, आमला में भी भूकंप का असर

DR. SUMIT SENDRAM

बैतूल। बैतूल। जिले के महाराष्ट्र की सीमा से सटे क्षेत्रों में सोमवार दोपहर 1.37 बजे लोगों ने भूकंप का कंपन महसूस किया। तीन से चार सेकंड के कंपन से लोग भयभीत हो गए। कुछ देर बाद यह जानकारी लगी कि महाराष्ट्र के अमरावती जिले में भूकंप का तेज झटका महसूस किया गया है।
इसी कारण बैतूल जिले के भैंसदेही, बैतूल, आमला समेत अन्य क्षेत्रों में भी लोगों ने कंपन महसूस किया।
महाराष्ट्र के राज्य आपदा प्रबंधन ने महाराष्ट्र के अमरावती जिले में 4.2 तीव्रता का भूकंप दोपहर 1:37 बजे आने की जानकारी सोशल मीडिया माध्यम एक्स पर भी दी है।
भैंसदेही के एसडीएम शैलेंद्र हनोतिया ने बताया है कि करीब तीन से चार सेकंड का कंपन महसूस किया गया है।
बैतूल जिले के दामजीपुरा निवासी युनूस खान ने बताया कि सोमवार को दोपहर में भीमपुर और आसपास के क्षेत्र में लोगों को भूकंप के झटके महसूस हुए।
कुनखेड़ी निवासी पंडरी बाबूजी ने बताया कि उन्होंने लगभग 1.37 बजे के लगभग धरती में कंपन महसूस किया। आस-पास के लोग कंपन से दहशत में आकर घर से बाहर आ गए थे।

 

Next Post

सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते की मौजूदगी में भाजपा मंडल शहपुरा की सदस्यता अभियान की समीक्षा बैठक का आयोजन

शहपुरा(डिंडोरी)। भाजपा मंडल शहपुरा में चल रही भाजापा की सदस्यता अभियान की बैठक मंगल भवन में सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते की अध्यक्षता में की गई। कार्यक्रम के प्रारम्भ में भारत माता के तैल्य चित्र में पुष्प अर्पण व दीप प्रज्वलन कर किया गया, इसके पश्चात सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते का […]