सोने, चांदी व काष्ठ से बने 108 रथों की यात्रा में जैन समाजजन बड़ी संख्या में हुए शामिल, रथयात्रा में दो स्वर्ण और 35 से ज्यादा रजत रथ रहे शामिल

इंदौर। शहर में जैन समाज द्वारा आयोजित धार्मिक अनुष्ठान में शुक्रवार सुबह 108 रथों की सामूहिक रथयात्रा निकाली गई। भव्य रथ यात्रा विजय नगर से प्रारम्भ होकर शहर के अलग-अलग मार्गों से होकर गुजरी।
इस दौरान हजारों की संख्या में जैन समाज के लोग शामिल रहे।
रथयात्रा वाले मार्ग पर यातायात प्रभावित न हो, इसलिए यातायात विभाग ने रूट प्लान जारी किया।
चल समारोह विजय नगर से प्रारम्भ होकर रसोमा चौराहा, एलआईजी चौराहा, एमआईजी थाने के सामने से होते हुए पाटनीपुरा, आस्था टॉकीज, भमोरी, आरके एलाइनमेंट, रसोमा चौराहा से होते हुए वापस विजयनगर चौराहा पर समाप्त हुई।
बता दे कि इंदौर शहर में पहली बार देश के विभिन्न राज्यों से आए 108 रजत-स्वर्ण और अन्य रथ एक साथ नजर आए। अष्टाह्निका पर्व में विजय नगर बिजनेस पार्क पर आयोजित सिद्धचक्र महामंडल विधान के समापन पर सुबह आठ बजे रथ यात्रा का आयोजन किया गया।
इनमें दो स्वर्ण और 35 से ज्यादा रजत रथ शामिल हैं। साथ ही 150 वर्ष पुराने रथ भी शामिल हैं। इनकी ऊंचाई 10 से 20 फीट तक है। ये सभी रथ बिहार, गुजरात, राजस्थान एवं उत्तर प्रदेश से लाए गए थे।

 

Next Post

प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत खुद की जमीन पर घर बनाने पर सरकार देगी ढाई लाख रुपए की सब्सिडी, शहरों को झुग्गी मुक्त बनाने की दिशा में सरकार ने उठाया कदम

भोपाल। शहरों को झुग्गी मुक्त बनाने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 लागू की है। अन्य योजनाओं को मिलाकर इसमें काम होगा। इसके लिए मध्य प्रदेश सरकार अफोर्डेबल हाउसिंग पॉलिसी तैयार कर लागू करेगी। इस नीति के अंतर्गत मकान बनाने के लिए सरकार के द्वारा सस्ती […]