मंडला। पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय मंडला में कलेक्टर एवं विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष सोमेश मिश्रा के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ।
इस दौरान मुख्य अतिथि सोमेश मिश्रा (भाप्रसे) ने दीप प्रज्वलन करके सरस्वती माता की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
संस्था के प्राचार्य रूपसिंह उलाडी ने पौधा देकर एवं बेज लगाकर मुख्य अतिथि का स्वागत किया।
स्कूल के नन्हें मुन्ने बच्चों ने सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत प्रस्तुत किया। इसके पश्चात विद्यार्थियों ने जुंबा नृत्य, योग और कराते एक्टिविटी के द्वारा अपना हुनर दिखाया।
इसके पश्चात विद्यार्थियों के द्वारा परेड के माध्यम से मुख्य अतिथि को सलामी दी गई।
प्राचार्य ने अपने प्रतिवेदन में खेलकूद के क्षेत्र में विद्यालय की उपलब्धियों को प्रस्तुत किया।
खेलकूद प्रतियोगिता के अन्तर्गत छात्र एवं छात्राओं के लिए 100 मी दौड़, रिले रेस, छोटे बच्चों के लिए जलेबी दौड़ एवं बोरा दौड़ प्रतियोगिता आयोजित की गई एवं इनके विजेताओं को प्राचार्य एवं अतिथियों के द्वारा पुरस्कार दिया गया।
मुख्य अतिथि सोमेश मिश्रा ने प्रभावशाली उद्बोधन में सभी बच्चों को हार या जीत की भावना के बिना खेल प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया एवं बताया कि अब खेल के क्षेत्र में भी कैरियर बनाने की असीम संभावना है ।
इस अवसर पर वीएमसी के सदस्यगण एवं अभिवावक आदि मौजूद रहे।

