मध्यप्रदेश में स्थापित डाॅ. अम्बेडकर के सभी प्रतिमाओं का भगवान के रूप में पूजन-अर्चन और आरती की जायेगी – इंडियन पीपुल्स अधिकार पार्टी

जबलपुर। संसद में देश के गृहमंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी के नेता अमित शाह के द्वारा विश्व में दलितों के उत्थान और कल्याण के लिए अपना जीवन समर्पित करने वाले डाॅ. बाबा साहेब भीम राव अम्बेडकर के संबंध में अपमान जनक टिप्पणी का देश भर में विरोध हो रहा हैं।
इंडियन पीपुल्स अधिकार पार्टी ने कहा कि बाबा साहेब भीम राव अम्बेडकर हमारे लिए भगवान ही हैं।
इंडियन पीपुल्स अधिकार पार्टी ने संकल्प लिया कि देश और प्रदेश में जितनी भी बाबा साहेब प्रतिमाएं स्थापित है। उन प्रतिमाओं को भगवान स्वरूप मानकर उनका पूजन अर्चन कर प्रसाद चढ़ाया जायेगा। उस प्रसाद का वितरण समस्त दलित भाईयों के साथ ही समाज के सभी वर्गों को वितरित किया जायेगा। यह विचार इंडियन पीपुल्स अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व संस्थापक पं. पुरूषोत्तम तिवारी ने व्यक्त किये। इंडियन पीपुल्स अधिकार पार्टी की घोषणा को अमल में तत्काल ही लागू कर दिया गया।
इंडियन पीपुल्स अधिकार पार्टी कटंगी मंझोली विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी व इंडियन पीपुल्स अधिकार पार्टी मध्यप्रदेश के प्रदेश उपाध्यक्ष लीलाधर झारिया ने अपनी विधानसभा क्षेत्र मंझोली के हरदौल मोहल्ला (बचैया रोड) मंझोली में स्थापित डाॅ. बाबा साहेब भीम राव अम्बेडकर की प्रतिमा पर अपने दलित भाईयों एवं इंडियन पीपुल्स अधिकार पार्टी के जबलपुर ग्रामीण क्षेत्र के पदाधिकारियों के साथ प्रतिमा का भगवान का स्वरूप मानते हुए माल्यार्पण कर पूजा अर्चना की। नारियल व प्रसाद चढ़ाकर डाॅ. बाबा साहेब भीम राव अम्बेडकर को नमन किया।
इस अवसर पर लीलाधर झारिया ने संबोंधित करते हुए कहा कि दलितों के मसीहा का अपमान का बदला हम लेकर रहेंगे। डाॅ. बाबा साहेब भीम राव अम्बेडकर हम सब के लिए भगवान हैं और हमको स्वाभिमान से जीने के लिए हमको नया जीवन दर्शन दिया है। हम और हमारी आने वाली सभी पीढ़ियां अपने आप का बलिदान कर दें तो भी हम उनके किये गये कार्यों से उनके एहसानों का बदला कभी चुका नही सकते हैं। इसलिए भारतीय जनता पार्टी को यह समझना चाहिये की विश्व में जब तक बाबा साहेब एक-एक अनुयायी जिन्दा रहेगा। जब तक भारतीय जनता पार्टी को सत्ता से बेदखल करने का संकल्प लेते हैं। और भारतीय जनता पार्टी के घमण्ड को संसद से सड़क पर ला देगें तब तक हम चैन से नही बैठेंगे।
इस अवसर पर ग्रामीण जिला अध्यक्ष शेख मंजूर, ओ.पी. बिल्थरिया जिलाध्यक्ष (जबलपुर) बलराम श्रीवास्तव महामंत्री राहुल वर्मा संगठन मंत्री विजय पटैल, संजय झारिया, मोनू रैकवार, धमेन्द्र चैधरी सहित मंझोली के दलित भाई-बहिन और गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

 

Next Post

वर्ड पावर चैंपियनशिप ओलंपियाड 2024 का सफल आयोजन संपन्न, विद्यार्थियों, शिक्षकों व पालकों में दिखा उत्साह

मेंहदवानी (डिंडोरी)। राज्य शिक्षा केंद्र भोपाल के निर्देशानुसार एवं जिला शिक्षा केन्द्र डिंडौरी के मार्गदर्शन जिले भर के सभी प्राथमिक व माध्यमिक विद्यालय में अध्ययनरत कक्षा 2-3 कक्षा 4-5 एवं कक्षा 6-8 तक के विद्यार्थियों के लिए हिंदी, अंग्रेजी, गणित एवं विज्ञान विषय आधारित समान्य ज्ञान ओलम्पियाड प्रतियोगिता का आयोजन […]