भैसो की लड़ाई को देखने जुटे हजारों लोग, आयोजकों सहित 16 पर मामला दर्ज

बुहरानपुर। परंपरा के नाम पाड़ों की टक्कर करा पशुओं के साथ क्रूरता करने की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। साल के आखिरी दिन मंगलवार को नेपानगर के ताप्ती तट में फिर भैसो की टक्कर का आयोजन किया गया। जिसमें दर्जनों की संख्या में भैस लड़ाए गए।
इस लड़ाई को देखने के लिए हजारों की संख्या में दर्शक ताप्ती तट पर जुटे थे।
घटना सामने आने के बाद नेपानगर थाना पुलिस ने छह आयोजकों सहित 16 लोगों के खिलाफ पशु क्रूरता निवारण अधिनियम और बीएनएस की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है।
बता दें कि इस आयोजन से एक दिन पहले एसडीएम नेपानगर को पत्र देकर भैसो की टक्कर पर रोक लगाने का आग्रह किया था। इसके बावजूद बेजुबान पशुओं के साथ एक बार फिर क्रूरता की गई।
नेपानगर थाना प्रभारी ज्ञानू जायसवाल का कहना है कि सूचना मिलने पर पुलिस का एक दल मौके पर पहुंचा था और भैसो की टक्कर नहीं कराने के लिए लोगों को समझाया था। बावजूद इसके लोग नहीं माने।
थाना प्रभारी के मुताबिक आयोजकों ने मेले के लिए अनुमति ली थी, लेकिन वहां भैसो की टक्कर करा दी। इसलिए भैस मालिकों के साथ आयोजकों पर भी मामला दर्ज किया गया है।
गौरतलब है कि भैसो की टक्कर के आयोजन इससे पहले शाहपुर व खकनार थाना क्षेत्रों में भी कई स्थानों पर हो चुके हैं। शाहपुर थाना प्रभारी अखिलेश मिश्रा ने सबसे पहले एफआइआर दर्ज करने की शुरूआत की थी। इसके साथ ही उन्होंने गांव-गांव जाकर लोगों को समझाइश देने का अभियान भी चलाया था। जिसके चलते कुछ गांवों में प्रस्तावित ऐसे आयोजन स्थगित कर दिए गए थे। भैसो को लड़ाने की यह परंपरा सैकड़ों साल पुरानी है। इसमें पड़ोसी राज्य महाराष्ट्र से भी भैस लाए जाते हैं।

 

Next Post

साल के पहले दिन भोपाल - इंदौर - जबलपुर सहित प्रदेश भर छाया रहा कोहरा, साल के पहले महीने 22 दिन रहेगा कोल्ड-डे

भोपाल। नये साल 2025 की पहली सुबह कड़ाके की ठंड रही। वहीं, कई शहर कोहरे की आगोश में रहे। भोपाल, उज्जैन व शाजापुर में इतना घना कोहरा रहा कि 50 मीटर बाद कुछ नहीं दिखा। राजधानी में सुबह 9 बजे के बाद सूर्यदेव के दर्शन हुए। सागर, बालाघाट के मलाजखंड […]