मंडला। कान्हा टाईगर रिजर्व के अंतर्गत परिक्षेत्र खटिया बफर में दिनांक 16 एवं 17 जनवरी को दो दिवसीय अनुभूति शिविर 2024-25 का आयोजन किया गया।
कान्हा टाईगर रिजर्व मंडला के क्षेत्र संचालक रविन्द्रमणि त्रिपाठी के निर्देशानुसार नेशनल पार्क के खटिया गेट के पास इन्टरप्रिटेशन सेन्टर में इस दो दिवसीय शिविर आयोजित कराई गई।
अनुभूति शिविर में वन परिक्षेत्र के अंतर्गत 6 शासकीय विद्यालय के 249 विद्यार्थी (149 छात्रायें एवं 100 छात्र) सहित 20 शिक्षको ने भाग लिया। इस दौरान म.प्र. ईको पर्यटन विकास बोर्ड के द्वारा निर्धारित सांकेतिक रुपरेखा अनुसार गतिविधियॉ कराई गई।
विधार्थियों को अनुभूति कार्यक्रम की रुपरेखा एवं उद्देश्यों के परिचय के लिए कान्हा टाईगर रिजर्व वनमंडल की उपसंचालक अमिता केबी द्वारा पार्क में सफारी के लिए हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया।
सफारी के दौरान विधार्थियों ने बाघ तेन्दुऐं एवं अन्य शाकाहारी वन्यप्राणी सहित विभिन्न प्रकार के पक्षियों को देखा, इस दौरान उनके संरक्षण एवं मानव जीवन में महत्व के बारे में अवगत कराया गया।
कान्हा संग्रहालय में विभिन्न वन्यप्राणियों के संरक्षित किये गये अवशेषों की जानकारी सहा. संचालक (सिझौरा) दिया।
इस दौरान अनुभूति कैंप में शामिल विधार्थियों का प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र खटिया की स्वास्थ्य टीम द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।
छात्रों को प्रकृति पथ भ्रमण के दौरान विभिन्न पक्षियों एवं शाकाहरी वन्यप्राणियों की प्रकृति में उपयोगिता एवं महत्व के बारे में प्रेरक पीएस मसराम तथा वीरेन्द्र कुमार ज्योतिषी एवं सहा. प्रेरक प्रेम नारायण पदम एवं दुर्गेश यादव द्वारा जानकारी दी गई।
विद्यार्थियों को “मै भी बाघ‘‘ एवं ‘‘हम है बदलाव‘‘ थीम का अर्थ बताया गया, संवहनीय जीवन से संबंधित जानकारी दी गई।
शिविर में पर्यावरण संरक्षण से संबंधित रोचक खेल का संचालन किया गया। साथ ही सिंगल यूज प्लास्टिक के स्थान पर उपयोग करने हेतु अनसिले कपड़े से बैग निर्माण की तकनीकि विधार्थियों को प्रेरक द्वारा बतायी गई। साथ ही कपड़े के बैग का उपयोग करने के लिए सभी को प्रेरित किया गया।
वही, विधार्थियों द्वारा किये गये प्रकृति पथ पर भ्रमण में प्राप्त अनुभव सुने गये एवं फीडबैक प्राप्त किये गये।
सम्पूर्ण अनुभूति कार्यक्रम की जानकारी अनुभूति मोबाईल एप्प में दर्ज की गई।
कार्यक्रम के दौरान ‘‘मै भी बाघ‘‘ थीम पर नृत्य एवं क्विज प्रतियोगिता में उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियो को बिछिया जनपद सदस्य एवं वन स्थाई समिति (बिछिया) की सभापति रेखा उइके द्वारा पारितोषिक एवं अनुभूति कार्यक्रम में शामिल सभी विधार्थियों को सहा. संचालक (सिझौरा) द्वारा प्रमाण पत्र वितरण किया गया।
कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों को शपथ ग्रहण कराकर कार्यक्रम का समापन किया गया।

