मंडला। कोतवाली पुलिस द्वारा शराब के संबंध में प्राप्त सूचना पर कार्यवाही करते करते हुए 18 पेटियों में भरी लगभग 169 लीटर अंग्रेजी शराब व देशी शराब तथा पिकअप वाहन जब्त कर एक आरोपी के विरूद्ध मामला कायम कर वैधानिक कार्यवाही की गयी।
जानकारी के मुताबिक सोमवार दोपहर कोतवाली पुलिस को बिनेका रोड़ धनश्री ट्रेडर्स के सामने एक बिना नंबर के छोटा हाथी में काफी मात्रा में शराब होने की सूचना मिली।
सूचना पर कोतवाली थाना प्रभारी शफीक खान के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा बिनेका रोड धनश्री ट्रेडर्स के सामने पहुंच कर छोटा हाथी वाहन में बैठे हुए व्यक्ति को पकड़कर पूछताछ की गई। जिसने अपना नाम मनमोहन झारिया पिता रामविलास झारिया उम्र 29 साल निवासी ग्राम सालीवाड़ा थाना नैनपुर का होना बताया।
पुलिस टीम द्वारा वाहन की तलाशी लेने पर पिकअप वाहन में पैरा की बोरियो के नीचे देशी एवं विदेशी शराब रखी मिली, जिसमें अंग्रेजी जिनियस कम्पनी की 03 पेटी प्रत्येक पेटी में 150 पाव, अंग्रेजी ओल्डमंग कम्पनी की शराब 02 पेटी 96 पाव, अंग्रेजी हंटर बीयर केन की 03 पेटी कुल 48 केन, अंग्रेजी मैकडाल विस्की शराब की 02 पेटी 96 पाव व देशी मदीरा प्लेन शराब की 08 पेटी कुल 18 पेटियों में 169 लीटर 56 एमएल शराब मिला।
कोतवाली पुलिस द्वारा आरोपी से शराब के संबंध में पूछताछ की जा रहीं है।
आरोपी के कब्जे से कुल 18 पेटी अंग्रेजी व देशी शराब जिसकी अनुमानित कीमत 1 लाख 2160 रूपये एवं एक टाटा कम्पनी का छोटा हाथी बिना नम्बर का जिसका चेचिस नंबर एमएटी 559034 आरयूएफ 32564 जिसकी अनुमानित कीमत 05 लाख का विधिवत् जब्त कर आरोपी को धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया।
आरोपी के विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
अनुविभागीय अधिकारी पुलिस मंडला के मार्गदर्शन एवं कोतवाली थाना प्रभारी (निरी) शफीक खान के नेतृत्व में की गई कार्रवाई में सहा. उप निरीक्षक भुवनेश्वर वामनकर, प्रधान आरक्षक पूरन ईडपांचे, आरक्षक अमित गरयार, सुंदर भलावी, रमेश सिंगरौरे, रामचंद्र कुर्वेती एवं दीपक बोहने की सराहनीय भूमिका रही।

