समरसता सेवा संगठन के द्वारा इस वर्ष भी होली मिलन का कार्यक्रम किया जाएगा आयोजन

जबलपुर। भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा के अनुरूप सब को जाने सब सबको माने के ध्येय को लेकर सनातन संस्कृति के सभी महापुरुषों के विचार प्रभाव में जुटी संस्था समरसता सेवा संगठन सनातनी पर्व की समरस छटा को बिखरने का कार्य भी कर रही है।
इनका उद्देश्य है की नई पीढ़ी को भारतीय मनीषा से परिचित कराने के साथ ही भारतीय मूल्य और संस्कृति की याद दिलाना भी है।
समरसता सेवा संगठन के द्वारा पिछले लगभग 2 सालों से साथ कार्यक्रमों के साथ ऐतिहासिक और यादगार कजलिया मिलन और गत वर्ष समरसता होली भी आयोजित की जा चुकी है।
इसी क्रम में समरसता सेवा संगठन के द्वारा इस बार लगातार दूसरे वर्ष भी रंग पंचमी की मौके पर विराट समरसता होली की संयोजन की जा रही है। यह जानकारी गुरुवार को समरसता सेवा संगठन के द्वारा प्रेस वार्ता के दौरान पत्रकारों को दी गई।

 

Next Post

प्रदोषकाल में महाकाल के आंगन में होगा होलिका दहन, 14 मार्च को भस्मारती में हर्बल गुलाल से खेली जाएगी होली

उज्जैन। विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर में राजसी वैभव के साथ 13 मार्च को होली का उत्सव मनाया जायेगा। भगवान महाकाल की संध्या आरती के बाद प्रदोषकाल में होलिका का पूजन उपरांत दहन किया जाएगा। 14 मार्च को धुलेंडी पर तड़के 4 बजे भस्म आरती में पुजारी भगवान महाकाल के […]