सीएम मोहन यादव एवं केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने माधव नेशनल पार्क में छोड़ी बाघिन

शिवपुरी। माधव नेशनल पार्क अब मध्य प्रदेश का 9वां टाइगर रिजर्व बन गया है।
सोमवार को सीएम डॉ. मोहन यादव, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने इसकी शुरुआत करते हुए लोगो का अनावरण किया। इस दौरान यहां पन्ना से लाई गई बाघिन को रिलीज किया गया।
टाइगर रिजर्व पहुंचे सिंधिया ने खुद सेलिंग क्लब से सात किलोमीटर दूर वॉच टॉवर तक सफारी गाड़ी ड्राइवर की, जिसमें सीएम डॉ. मोहन यादव भी बैठे रहे। इसी जगह से 3 वर्षीय बाघिन को जंगल में छोड़ा गया।
इसके साथ ही 13 किलोमीटर लंबी सुरक्षा दीवार का लोकार्पण भी किया गया। टाइगर रिजर्व शिवपुरी शहर के नजदीक है, लिहाजा ये दीवार नागरिकों के लिए सुरक्षा कवच के तरह होंगी।
बता दे कि माधव नेशनल पार्क को पहले ही टाइगर रिजर्व का दर्जा मिल चुका है। यहां दो मादा और एक नर बाघ पहले से मौजूद हैं, जिनमें से एक मादा ने दो शावकों को जन्म दिया है। अब एक मादा बाघ को आज (10 मार्च) छोड़ा गया है, जबकि दूसरे नर बाघ को हफ्ते भर में छोड़े जाने के बाद यहां कुल सात बाघ हो जाएंगे।
बता दें 27 साल पहले माधव नेशनल पार्क में कई टाइगर थे, लेकिन वो धीरे-धीरे विलुप्त हो गए। 10 मार्च 2023 को यहां पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने तीन टाइगर छोड़े थे। इसके बाद पीएम मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर को सिंधिया ने दो शावकों के जन्म लेने की फोटो जारी कर खुशी जाहिर की थी।
सीसीएफ उत्तम शर्मा ने बताया कि पिछले दो सालों से माधव नेशनल पार्क को टाइगर रिजर्व बनाने के प्रयास किए जा रहे थे। इसके लिए शहर को सुरक्षित करने के लिए 13 किलोमीटर लंबी दीवार भी बनाई गई हैं। पहले नेशनल पार्क की कुल सीमा 375 वर्ग किमी थी, लेकिन अब ये बढ़कर 1 हजार 650 वर्ग किमी की हो गई हैं।

 

Next Post

वेतन वृद्धि को लेकर आशा उषा कार्यकर्ताओं ने जिला कलेक्टर कार्यालय में किया धरना प्रदर्शन

जबलपुर। शहर के जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय परिसर में सोमवार को आशा उषा कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान डिप्टी कलेक्टर की समझाइश के बाद आशा उषा कार्यकर्ताओं ने धरना बंद किया। इस दौरान आशा उषा कार्यकर्ताओं का कहना है कि सरकार के द्वारा हर माह […]